डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को वेनेज़ुएला के साथ “दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी तेल डील” का ऐलान किया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस समझौते से कच्चे तेल तक अमेरिका की पहुँच बढ़ेगी, सप्लाई में बढ़ोतरी होगी और आखिरकार पेट्रोल की कीमतें कम होंगी। उन्होंने कहा कि यह समझौता अमेरिका की एनर्जी सप्लाई के लिए बहुत फ़ायदेमंद है और दावा किया कि इससे अमेरिकी तेल भंडार “दोगुने से भी ज़्यादा” हो जाएंगे और गैस की कीमतें कम करने में मदद मिलेगी।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने सरकार और प्राइवेट कंपनियों के साथ मिलकर वेनेजुएला के 65 अरब बैरल से ज़्यादा तेल भंडार पर ज़्यादातर कंट्रोल हासिल कर लिया है। ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, “मेरे कहने पर, सेक्रेटरी ऑफ़ स्टेट मार्को रुबियो और सेक्रेटरी ऑफ़ वॉर पीट हेगसेथ ने वेनेजुएला की बेहद सम्मानित अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के साथ मिलकर और प्राइवेट कंपनियों के साथ साझेदारी करके, वेनेजुएला में 65 अरब बैरल से ज़्यादा प्रमाणित तेल भंडार पर अमेरिका का ज़्यादातर कंट्रोल हासिल कर लिया है। इसमें अमेरिकी टैक्सपेयर का कोई पैसा खर्च नहीं हुआ है।”