बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने TRE-4.0 शिक्षक भर्ती परीक्षा की ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित कर दी है। इस भर्ती के जरिए शिक्षा विभाग में विभिन्न स्कूलों के 32,386 रिक्त शिक्षक पदों पर बहाली की जानी है। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 1 सितंबर से शुरू होनी थी जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि कुछ आवश्यक प्रक्रियात्मक बदलावों के चलते इसे टाला गया है। 

जल्द होगी नई डेट्स की घोषणा

अभ्यर्थियों के लिए यह जानना जरूरी है कि भर्ती प्रक्रिया रद्द नहीं हुई है, केवल आवेदन की डेट्स को आगे बढ़ाया गया है। भर्ती के लिए आवेदन की नई डेट्स की घोषणा जल्द ही की जाएगी। पहले जारी विज्ञापन (संख्या 14/2026) के मुताबिक, आवेदन 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक भरे जाने थे।

BPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन

BPSC की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर यह जानकारी दी गई है। BPSC ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया है कि “विज्ञापन सं.-14/2026, चतुर्थ चरण के विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (TRE-4.0) के तहत शिक्षा विभाग, बिहार के अन्तर्गत विद्यालय अध्यापक के कुल 32,388 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की निर्धारित प्रक्रिया जो दिनांक-01.09.2026 से प्रस्तावित है, प्रक्रियात्मक बदलाव के कारण स्थगित किया जाता है। उक्त विज्ञापन से संबंधित तिथि की घोषणा शीघ्र की जाएगी।”

किसके लिए कितनी भर्ती निकली?

  • वर्ग 1 से 5 तक के स्कूल टीचर के लिए- 3847 पद
  • वर्ग 6 से 8 तक के स्कूल टीचर के लिए- 8563 पद
  • वर्ग 9 से 10 तक के स्कूल टीचर के लिए- 3877 पद
  • वर्ग 11 से 12 तक के स्कूल टीचर के लिए- 16101 पद

कितना मिलेगा वेतन?

  • वर्ग 1 से 5 तक के स्कूल टीचर के लिए प्रारंभिक वेतन- 25 हजार प्रति माह एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित अन्य भत्ते
  • वर्ग 6 से 8 तक के स्कूल टीचर के लिए प्रारंभिक वेतन- 28  हजार प्रति माह एवं राज्य सरकार द्वारा निर्धारित अन्य भत्ते
  • वर्ग 9 से 10 तक के स्कूल टीचर के लिए वेतनमान- मूल वेतन 31 हजार प्रति माह एवं अन्य देय भत्ते
  • वर्ग 11 से 12 तक के स्कूल टीचर के लिए वेतनमान- मूल वेतन 32 हजार प्रति माह एवं अन्य देय भत्ते 

वहीं, आपको बता दें कि बिहार में छात्रों के प्रदर्शन पर विवादित बयान देना BPSC अधिकारी को महंगा पड़ गया। सीएम सम्राट चौधरी ने अधिकारी को सस्पेंड करने के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें-

अंचल कार्यालय में आपस में भिड़े कर्मचारी, महिला लिपिक और नजीर के बीच मारपीट का वीडियो वायरल

बिहार में अब ‘फेल’ नहीं होंगे बच्चे, मार्कशीट पर लिखा जाएगा कौशल के लिए पात्र





Source link

Write A Comment