बिश्केक: किर्गिजस्तान की राजधानी और सबसे बड़े शहर बिश्केक में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने पुतिन से साफ कहा है कि अब युद्ध बहुत हुआ, शांति की तरफ बढ़िए।
पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर पुतिन के साथ मुलाकात की तस्वीर शेयर की। पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर बताया, “राष्ट्रपति पुतिन के साथ विस्तार से बातचीत हुई। भारत-रूस की ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ के सभी पहलुओं पर चर्चा की गई। यह देखकर खुशी होती है कि हाल के वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। भारत-रूस मित्रता के मुख्य क्षेत्रों में ऊर्जा, इनोवेशन, अंतरिक्ष, उर्वरक और लोगों के बीच आपसी संपर्क शामिल हैं।”
कॉपी अपडेट हो रही है…