मुंबई में रहने वालों को महंगाई का एक और झटका लगा है। महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने 1 सितंबर से मुंबई में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमतें 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाकर 88 रुपये कर दी हैं, जबकि घरेलू PNG की कीमत में 1 रुपये प्रति SCM की बढ़ोतरी की गई है। कंपनी ने इस बढ़ोतरी की वजह मिडिल ईस्ट संकट के कारण गैस की लागत में वृद्धि और CNG की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए महंगे इम्पोर्टेड स्पॉट RLNG पर बढ़ती निर्भरता को बताया है।

करीब 12 लाख वाहनों पर पड़ेगा असर

मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन के अन्य हिस्सों में सीएनजी की कीमत अब 88 रुपये प्रति किलोग्राम होगी। शहर में बड़ी संख्या में वाहन सीएनजी पर चलते हैं। टैक्सी, कैब और ऑटो रिक्शा के अलावा कई निजी वाहन भी सीएनजी पर निर्भर हैं। इस बढ़ोतरी का असर मुंबई के करीब 12 लाख सीएनजी वाहनों पर पड़ेगा, जिनमें लगभग 2.80 लाख ऑटो रिक्शा शामिल हैं। सीएनजी महंगी होने से ऑटो और टैक्सी चालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 

26 मई को भी MGL ने 2 रुपये बढ़ाया था दाम

बता दें कि इससे पहले 30 मई को महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने एक बार फिर सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। कंपनी ने सीएनजी के दाम में 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद मुंबई में सीएनजी की कीमत 86 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी।

महंगाई का डोज

वर्तमान में MGL मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण, रायगढ़, रत्नागिरी, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, लातूर और उस्मानाबाद में सीएनजी की सप्लाई करता है। इस बढ़ोतरी से निजी वाहन मालिकों, टैक्सियों और CNG पर निर्भर सार्वजनिक परिवहन बेड़ों के परिचालन खर्च में बढ़ोतरी होगी।

बढ़ती कीमत का जनता पर पड़ेगा दबाव

सीएनजी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। खासकर टैक्सी, कैब और ऑटो चालकों की रोजाना की लागत बढ़ेगी, जिसका सीधा असर उनकी कमाई पर पड़ सकता है। वहीं, सीएनजी से चलने वाली निजी गाड़ियों के मालिकों पर भी ईंधन का अतिरिक्त खर्च बढ़ेगा। लगातार बढ़ती कीमतों के बीच मुंबई में सीएनजी वाहन चलाने वाले लोगों के लिए ईंधन का खर्च एक बड़ी चिंता बनता जा रहा है।

वहीं, आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी CNG महंगी हो गई है। यहां CNG अब पिछले दाम से 3.89 रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई है।

यह भी पढ़ें-

सितंबर से बदल जाएगा चीनी बेचने का नियम! सरकार हर 15 दिन में तय करेगी मिलों का कोटा, जमाखोरी पर कसेगी नकेल





Source link

Write A Comment