श्रीनगर: यासीन मलिक ने अपनी पत्नी मुशाल को तलाक देने का फैसला किया है। उन्होंने तिहाड़ जेल से जम्मू की अदालत को हलफनामा भेजा है और कहा है कि पिछले 8 सालों से उनकी कोई बातचीत नहीं हुई है। प्रतिबंधित संगठन ‘जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट’ प्रमुख यासीन मलिक अभी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। यासीन मलिक 2019 से जम्मू-कश्मीर में टेरर-फंडिंग मामले में जेल में है और बाद में मई 2022 में उसे उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई थी।

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मलिक ने यह हलफनामा अपने तीन सबसे करीबी लोगों मां, पत्नी मुशाल और अपनी 13 साल की बेटी के लिए एक संदेश के तौर पर लिखा। उन्होंने मुशाल के लिए लिखा कि उन्हें आखिरी बार उनकी आवाज़ सुने हुए आठ साल हो गए हैं। इस दौरान उन्हें न तो फ़ोन पर बात करने की इजाज़त मिली और न ही वीडियो कॉल पर उनसे मिलने की।

तलाक लेने की वजह भी बताई

शादी से अलग होने का फैसला क्यों किया, इस बारे में बताते हुए मलिक ने लिखा: “मैं नहीं चाहता कि मुशाल अपनी बाकी ज़िंदगी इन हालात के बोझ तले या विधवा की तरह जिए। मैं चाहता हूं कि वह सम्मान और उम्मीद के साथ अपनी ज़िंदगी का एक नया अध्याय शुरू करे।” यासीन मलिक ने साफ़ कहा कि यह हलफनामा दया या सहानुभूति पाने के लिए नहीं लिखा गया। उन्होंने इसे अपनी अंतरात्मा की आखिरी बात बताया। मलिक ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी को शादी के बंधन से आज़ाद करने का बेहद दर्दनाक फैसला लिया है, ताकि उन्हें उस चिंता और अनिश्चितता में न जीना पड़े जो उनकी अपनी किस्मत बन गई है।

हलफनामें में मलिक ने कहा कि मुझे पता है कि आपके साथ मेरा समय कम और अनिश्चित रहा है। आप मुझसे बीस (20 वर्ष) साल छोटी हैं और मैं नहीं चाहता कि आप अपनी बाकी ज़िंदगी मेरे हालात का बोझ उठाकर या विधवा बनकर बिताएं। इसलिए मैं आपसे गुज़ारिश करता हूँ कि आप सम्मान और उम्मीद के साथ अपनी ज़िंदगी का नया अध्याय शुरू करने की हिम्मत जुटाएं। मैं इस दुनिया में और अगली ज़िंदगी में भी आप दोनों से हमेशा प्यार करूँगा। आपका सम्मान करूंगा और आपको याद रखूंगा। बता दें कि यासीन मलिक पर कई संगीन आरोप हैं। पिछले महीने अगस्त में मलिक के आवास समेत 8 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी।

यासीन​ मलिक का हलफनामा 

Image Source : REPORTERयासीन मलिक का हलफनामा

ये भी पढ़ेंः फारूक अब्दुल्ला के चैलेंज पर मेहदी का जवाब, कहा- सांसदी से इस्तीफा दे दूंगा, पहले जवाबदेही तय हो

 





Source link

Write A Comment