Last Updated:

Paneer Stuffed Idli Recipe: इडली आसानी से बनने वाला एक हेल्दी साउथ इंडियन नाश्ता है. आमतौर पर इसे सिर्फ चावल के बैटर से बनाया जाता है, लेकिन यदि आप इसमें स्पाइसी टेस्ट का ट्विस्ट एड करना चाहते हैं, तो पनीर स्टफ्ड इडली की रेसिपी जरूर ट्राई करें.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Paneer Stuffed Idli Recipe: अगर आप सादा सिंपल इडली खाकर बोर हो चुके हैं, तो इडली में पनीर को शामिल करें. हालांकि साधारण इडली का स्वाद कई लोगों को पसंद आता है, लेकिन इसमें थोड़ा सा ट्विस्ट देकर इसे और भी मजेदार बनाया जा सकता है. पनीर स्टफ्ड इडली ऐसी ही एक स्वादिष्ट रेसिपी है, जो न सिर्फ खाने में लाजवाब लगती है बल्कि प्रोटीन और कैल्शियम से भी भरपूर होती है.

सॉफ्ट इडली के अंदर मसालेदार पनीर की फिलिंग हर बाइट को खास बना देती है. यह रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आ सकती है. अगर आप अपने परिवार के लिए हेल्दी और टेस्टी नाश्ता बनाना चाहते हैं, तो पनीर स्टफ्ड इडली एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है.

पनीर स्टफ्ड इडली बनाने का तरीका

जरूरी सामग्री
इस रेसिपी के लिए आपको इडली बैटर, 150 ग्राम पनीर, एक छोटा बारीक कटा प्याज, एक हरी मिर्च, नमक, हरा धनिया और अपनी पसंद के मसालों की जरूरत होगी. साथ ही इडली के सांचे को ग्रीस करने के लिए थोड़ा तेल भी रखें.

विधि

  • सबसे पहले पनीर को अच्छी तरह मैश या कद्दूकस कर लें. अब इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, नमक और पसंदीदा मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें. चाहें तो थोड़ा हरा धनिया भी मिला सकते हैं. स्टफिंग तैयार होने के बाद इसे अलग रख दें.
  • अब इडली के सांचों को हल्का सा तेल लगाकर तैयार करें. हर सांचे में थोड़ा इडली बैटर डालें और उसके ऊपर पनीर की स्टफिंग रखें. इसके बाद स्टफिंग को पूरी तरह ढकने के लिए ऊपर से थोड़ा और बैटर डाल दें. ध्यान रखें कि पनीर बाहर दिखाई न दे.
  • सांचों को स्टीमर में रखें और इडली को अच्छी तरह पकने दें. पकने के बाद सांचे को बाहर निकालकर कुछ मिनट ठंडा होने दें. फिर चम्मच की मदद से इडली निकाल लें.
  • पनीर की स्टफिंग को ज्यादा गीला न रखें, वरना इडली का टेक्सचर खराब हो सकता है. आप चाहें तो मसालेदार पनीर भुर्जी बनाकर भी स्टफिंग के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे स्वाद और भी बेहतर हो जाता है.

कैसे करें सर्व?
गरमा-गरम पनीर स्टफ्ड इडली को सांभर, नारियल चटनी, टमाटर चटनी या मूंगफली की चटनी के साथ परोसें. चाहें तो इडली को हल्का फ्राई करके भी सर्व कर सकते हैं. यह नाश्ते के साथ-साथ शाम के स्नैक के रूप में भी बेहतरीन विकल्प है.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment