Highlights
- यूक्रेन पहुंचे भारत के विदेश मंत्री
- पीएम मोदी ने पुतिन से की थी बात
- रूस यूक्रेन युद्ध खत्म होगा?
ग्लोबल पॉलिटिक्स से एक बहुत बड़ी खबर आ रही है। जहां एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी ने SCO समिट में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से साफ कह दिया है कि युद्ध खत्म करें और शांति का रास्ता निकाला जाना चाहिए। तो वहीं दूसरी तरफ, भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंच गए हैं। यूक्रेन में भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, “सबसे पहले मैं युद्ध के मुद्दे पर बात करना चाहूंगा, जो दुर्भाग्य से अब अपने पांचवें साल में है। भारत का हमेशा से यह मानना रहा है कि यह दौर युद्ध का नहीं है और समाधान युद्ध के मैदान से नहीं निकलेंगे। बस दो दिन पहले बिश्केक में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि अंतहीन युद्ध की जगह अब युद्ध की समाप्ति होनी चाहिए। संघर्ष का हर बीतता दिन और अधिक मौतें और विनाश ही लाता है। ज़ाहिर है, इसमें शामिल पक्षों को ही इसका रास्ता खोजना होगा। लेकिन अगर भारत किसी भी तरह से मदद कर सकता है, तो हम तैयार हैं। आज यहां विदेश मंत्री के साथ हुई मेरी बातचीत का मुख्य विषय यही था।”