Last Updated:
Nimad’s Famous Chap Chhola Recipe: बरसात के मौसम में चटपटा खाने का मन हो तो निमाड़ के बुरहानपुर की मशहूर चाप छोला एक बेहतरीन विकल्प है. आलू, चने और विभिन्न चटनियों से तैयार यह डिश अपने खट्टे-मीठे और चटपटे स्वाद के लिए जानी जाती है, जिसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है.
बुरहानपुर. बारिश का मौसम आते ही लोगों का मन कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का करने लगता है. ऐसे में अगर आप घर पर ही कुछ अलग और पारंपरिक स्वाद लेना चाहते हैं, तो निमाड़ के बुरहानपुर की मशहूर चाप छोला एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. शहर में इस डिश को लोग काफी पसंद करते हैं. आलू, चने मसालों और अलग-अलग चटनियों से तैयार होने वाली यह डिश अपने खट्टे-मीठे और चटपटे स्वाद के लिए जानी जाती है.
लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट हलवाई अटल ने जानकारी देते हुए बताया कि चाप छोला बनाने के लिए सबसे पहले आलू और चने तैयार किए जाते हैं. उबले हुए आलू को छोटे टुकड़ों में काट लिया जाता है जबकि चनों को अच्छी तरह उबालकर रखा जाता है. इसके बाद इसमें स्वाद के अनुसार लाल मिर्च, गरम मसाला और अन्य मसाले मिलाए जाते हैं. मसालों का सही संतुलन ही इस डिश के स्वाद को खास बनाता है. इसके बाद इसमें इमली की खट्टी-मीठी चटनी डाली जाती है. इमली की चटनी के साथ हरी पुदीना चटनी इसका स्वाद और बढ़ा देती है. आखिर में इसमें दही मिलाया जाता है. दही डालने से डिश में हल्का खट्टापन और मलाईदार स्वाद आता है. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाने के बाद चाप छोला खाने के लिए तैयार हो जाता है.
घर पर भी बना सकते हैं आप
अगर आप घर पर चाप छोला बनाना चाहते हैं तो इसके लिए किसी खास सामग्री की जरूरत नहीं होती. आलू, चने, दही, इमली की चटनी, पुदीना चटनी और सामान्य मसालों से इसे आसानी से तैयार किया जा सकता है. चने और आलू पहले से उबले हुए हो तो तैयारी का काम और आसान हो जाता है. पूरी डिश को तैयार करने में करीब एक से दो घंटे का समय लग सकता है. बारिश के मौसम में परिवार के साथ बैठकर इस चटपटी डिश का आनंद लिया जा सकता है.
बुरहानपुर की चाप छोला की खासियत इसका खट्टा, मीठा तीखा और चटपटा स्वाद है. यही वजह है कि निमाड़ के स्थानीय स्वाद को पसंद करने वाले लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं. बरसात में घर पर कुछ नया बनाने का मन हो तो यह पारंपरिक डिश जरूर आजमाई जा सकती है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…
और पढ़ें