दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के शताब्दी समारोह में आज (शनिवार को) PM मोदी पहुंचे हैं। थोड़ी देर में प्रधानमंत्री मोदी लोगों को संबोधित करेंगे। SRCC के कार्यक्रम में पीएम मोदी के भाषण से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संबोधित किया। प्रह्लाद जोशी ने कहा कि भारत में दुनिया की सबसे यंग जनसंख्या है। तभी प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि यही समय है, सही समय है।
आत्मनिर्भर भारत में युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी
केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि आज भारत में इस्तेमाल होने वाले 99 फीसदी मोबाइल भारत में बनाए जाते हैं। साथ ही, इन्हें एक्सपोर्ट भी किया जाता है। भारत बड़ी युवा शक्ति है। आत्मनिर्भर भारत में युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी है।
ये खबर अभी अपडेट हो रही है।