Last Updated:

Bharwa Parwal Ki Recipe: परवल की बोरिंग सब्जी से ऊब गए हैं? अब ट्राई करें अमचूर के साथ मसालेदार भरवां परवल की खट्टी-चटपटी रेसिपी. यह पारंपरिक देसी स्टाइल में बनती है. इसे बनाना आसान है और यकीन मानिए एक बार खाने के बाद आप दोबारा जरूर बनाएंगे.

ख़बरें फटाफट

मधुबनी. बार-बार परवल की वही पुरानी सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो अब नयी डिश ट्राई करिए. आज हम आपको पूरी रेसिपी बताएंगे जिसमें आमचूर (आमिल) के साथ मसालेदार भरवां परवल बनाया जाता है. यह सीजन परवल का है और अभी यह मार्केट में सस्ता मिलता है लेकिन लोग इसे खाना नहीं चाहते. परवल की वही पुरानी रेसिपी पकौड़े, भुजिया, भरता, सब्जी खाकर बोर हो गए हैं तो आज आपको बिल्कुल खट्टी और चटपटी भरवां परवल की सब्जी की पूरी रेसिपी बताते हैं.

इसमें आमिल या अमचूर का होना सबसे जरूरी है. ऐसे बनाते हैं, परवल की भरवां सब्जी जिसे खाकर आप बोर नहीं होंगे, बल्कि बहुत ही स्वादिष्ट लगेगी. यह बिल्कुल पारंपरिक देसी स्टाइल में बनती है.

सूखे आम का होता है इस्तेमाल
मिथिला में आम के मौसम में कच्चे आम को टुकड़ों में काटकर सुखाते हैं और फिर उसे सालभर सब्जी में डालकर, साग या किसी भी व्यंजन में खट्टापन और स्वाद लाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. यहां आमचूर पाउडर की जगह आमिल का उपयोग होता है. परवल की भरवां सब्जी में बहुत सारा आमिल का इस्तेमाल होता है, तब इसका स्वाद हर बाइट में आता है यह रेसिपी खाकर आप परवल को नहीं भूलेंगे, बल्कि यह टेस्ट जरूर दोबारा बनाकर खाएंगे.

आमिल का खट्टापन हर बाइट में
परवल की भरवां सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले परवल को छीलकर साफ कर लेते हैं और बीच से काटकर उसके बीज को निकाल लेते हैं, जो पीसकर मसाला भरने में उपयोग होगा. इधर परवल को तेल में फ्राई कर लेते हैं. मसाला भरने के लिए इसमें सबसे जरूरी है कि परवल के बीज, लहसुन, मिर्च और आमिल को पानी में भिगोकर उसे पीस लें. फिर कड़ाही में तेल और जीरा, तेज पत्ता चटकने पर कटा हुआ प्याज और पिसा हुआ मसाला डालकर नमक, मिर्च, धनिया, हल्दी पाउडर डालकर मसाला पकाएंगे और अब इसे फ्राई परवल में भरना है.

अपने हिसाब से ग्रेवी बना लें
अब ग्रेवी बनाने के लिए पिसा हुआ प्याज, लहसुन, अदरक को कड़ाही में तेल और जीरा पकने पर पिसा मसाला और घरेलू मसाला हल्दी, मिर्च, धनिया, गरम मसाला डालकर पकाएंगे. पकने पर कम ग्रेवी डालेंगे और फिर जब रस बन जाए तो भरा हुआ परवल को ग्रेवी में डालकर पकाएंगे. यह भरवां सब्जी परवल का बनकर तैयार हो जाएगा, जिसे चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment