महासमुंद: पिथौरा थाना क्षेत्र के आरोपी मनीष अग्रवाल के मुड़पार सरसीवां स्थित मकान में पुलिस ने दी दबिश। तलाशी के दौरान पुलिस ने 81 लाख रुपये नकद बरामद कर किया जप्त। एक थैले में 500 रुपये के 16,200 नोटों की 162 गड्डियां मिलीं। खैर लकड़ी के अवैध परिवहन में फर्जी एनटीपीएस और एनओसी के उपयोग का मामला दर्ज। प्रकरण में 23,350 किलोग्राम खैर लकड़ी के अवैध परिवहन की जांच जारी।
थाना पिथौरा में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 172/2026 पंजीबद्ध। जप्त 81 लाख रुपये को अपराध से अर्जित संपत्ति मानते हुए कार्रवाई शुरू। बीएनएसएस की धारा 107 के तहत रकम की कुर्की के लिए न्यायालय में आवेदन किया जाएगा। महासमुंद पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुटी।
देखें वीडियो
(छत्तीसगढ़ से सिकंदर खान की रिपोर्ट)