iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च हो गए हैं। एप्पल के ये दोनों प्रीमियम डिवाइसेज कई बड़े अपग्रेड के साथ पेश किए गए हैं। iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max के मुकाबले ये दोनों फोन बड़ी बैटरी और फास्ट चिप के साथ आते हैं। साथ ही, फोन के फ्रंट में दिए गए डायनैमिक आईलैंड की साइज को भी कम किया गया है। कंपनी का दावा है कि ये दोनों नए आईफोन अब तक लॉन्च हुए सभी आईफोन के मुकाबले बेहतर कैमरा फीचर्स के साथ आते हैं।
iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की कीमत
iPhone 18 Pro को 1199 डॉलर यानी लगभग 1,14,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। वहीं, iPhone 18 Pro Max को 1299 डॉलर यानी लगभग 1,23,000 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। यह भी 256GB, 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। ये दोनों फोन चार कलर ऑप्शन- डीप ब्लैक, ग्लेशियर, सिल्वर और बरगंडी कलर ऑप्शन में पेश किए गए हैं। ये आईफोन 12 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max के फीचर्स
एप्पल की नई iPhone 18 Pro सीरीज में कंपनी ने iOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है। इस सीरीज में इसके अलावा छोटा डायनैमिक आईलैंड मिलेगा। iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वहीं, iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा। ये दोनों फोन एप्पल के नए 2nm चिपसेट A20 Pro के साथ आते हैं। यह एप्पल का अब तक का सबसे एडवांस चिप है, जिसमें 6 कोर CPU और 7 कोर GPU मिलता है। इसमें इन-हाउस C2 मॉडम दिया गया है।
iPhone 18 Pro सीरीज के दोनों मॉडल के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इनमें 48MP का मेन Fusion कैमरा मिलता है। इसके साथ 48MP का अल्ट्रा वाइड और 48MP का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है, जो 2x जूम को सपोर्ट करता है। यह फोन 18MP के सेंटर स्टेज सेल्फी कैमरा के साथ आता है।
अब तक की सबसे बड़ी बैटरी
एप्पल इवेंट के दौरान कंपनी ने दावा किया है कि नई iPhone 18 Pro सीरीज में कंपनी ने अब तक की सबसे बड़ी बैटरी दी है। इस सीरीज के iPhone 18 Pro की बैटरी में 36 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम मिलेगा। वहीं, iPhone 18 Pro Max में 45 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम मिलेगा। iPhone 18 Pro में 24 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा। वहीं, प्रो मैक्स मॉडल में 30 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा।
यह भी पढ़ें – Nothing Phone 2 यूजर्स को बड़ा झटका, Android 16 के बाद नहीं मिलेगा कोई अपडेट