भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। वंदे मातरम् के मुद्दे पर नितिन नवीन ने राहुल गांधी को ‘मियां’ कह दिया है। नितिन नवीन ने कहा कि राहुल मियां देश की संस्कृति को नहीं समझते क्योंकि वो विदेशी संस्कृति में पले बढ़े हैं। 

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा- “इस देश में ऐसे भी दल के लोग हैं.. जो वंदे मातरम कहने में भी शर्मिंदगी महसूस करते हैं.. मैं राहुल मियां से कहता हूं मित्रों.. कि राहुल जी आप वंदे मातरम का महत्व समझ ही नहीं सकते.. क्योंकि आपने कहीं ना कहीं भारतीय संस्कृति के महत्व को ही नहीं समझा.. आप तो विदेशी संस्कृति में पले और बढ़े हैं… जो वंदे मातरम की गूंज से हज़ारों लाखों बलिदानियों ने अपना बलिदान दिया.. इस देश की मिट्टी के लिए.. देश की आज़ादी के लिए… उस वंदे मातरम का पूरा गान करने से आपकी माताश्री और आपकी पार्टी अपमानित महसूस करती है… इस कांग्रेस को तो निश्चित रूप से हमें समाप्त कर देना चाहिए मित्रों।”





Source link

Write A Comment