Last Updated:

Urad falli chutney: मध्य प्रदेश के निमाड़ क्षेत्र की मशहूर चटनी उड़द की गीली फल्ली और हरी मिर्च से तैयार होती है, जो खास तौर पर बरसात के मौसम में बनाई जाती है. यह चटपटी और मसालेदार चटनी पारंपरिक तरीके से बनाने पर 15 दिनों तक खराब नहीं होती है.

Urad falli chutney: मध्य प्रदेश का निमाड़ क्षेत्र अपनी अनोखी खानपान की परंपराओं के लिए भी पहचाना जाता है. यहां मौसम के अनुसार कई ऐसे पारंपरिक व्यंजन और चटनियां तैयार की जाती हैं जिनका स्वाद लोगों को सालों से पसंद आ रहा है. इन्हीं में से एक है उड़द की गीली फल्ली और हरी मिर्च से तैयार होने वाली चटपटी चटनी जो खास तौर पर बरसात के मौसम में घरों में बनाई जाती है.

एक्सपर्ट महिला ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट महिला फुला बाई ने जानकारी देते हुए बताया कि बुरहानपुर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश का मौसम शुरू होते ही उड़द की गीली फल्ली बाजार में आसानी से मिलने लगती है. लोग इसे घर लाकर इससे स्वादिष्ट चटनी तैयार करते हैं. इस चटनी का स्वाद चटपटा और मसालेदार होता है जिसके कारण बच्चे हों या बड़े, इसे भोजन के साथ खाना खूब पसंद करते हैं. खास बात यह है कि पारंपरिक तरीके से तैयार की गई यह चटनी कई दिनों तक संभालकर रखी जा सकती है.

ऐसे तैयार होती है चटनी
इस चटनी को बनाने के लिए मुख्य रूप से उड़द की गीली फल्ली हरी मिर्च जीरा और लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा स्वाद के अनुसार नमक और तेल डाला जाता है. सबसे पहले उड़द की फल्ली को अच्छी तरह साफ किया जाता है. इसके बाद हरी मिर्च जीरा और लहसुन के साथ इसे तैयार किया जाता है. मसालों और सामग्री के सही मिश्रण से चटपटी और स्वादिष्ट चटनी बनकर तैयार हो जाती है. चटनी में नमक और हरी मिर्च की मात्रा स्वाद के अनुसार रखी जाती है. कई घरों में इसे भोजन के साथ परोसा जाता है जबकि कुछ लोग इसे रोटी भाकरी या अन्य पारंपरिक भोजन के साथ खाना पसंद करते हैं.

15 दिन तक रख सकते हैं चटनी
स्थानीय लोगों के अनुसार सही तरीके से तैयार कर तेल और नमक का संतुलित इस्तेमाल करने पर यह चटनी करीब 15 दिन तक खराब नहीं होती. यही वजह है कि लोग इसे एक साथ बनाकर कुछ दिनों तक भोजन के साथ इस्तेमाल करते हैं. निमाड़ की यह पारंपरिक चटनी केवल स्वाद ही नहीं बल्कि यहां की खानपान संस्कृति की पहचान भी है. बदलते दौर में जहां नए-नए व्यंजन लोगों की पसंद बन रहे हैं वहीं उड़द की फल्ली और हरी मिर्च से बनी यह चटपटी चटनी आज भी बुरहानपुर के घरों में अपने पारंपरिक स्वाद के साथ पसंद की जाती है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment