Apple ने फाइनली अपने पहले फोल्डेबल आईफोन को लॉन्च कर दिया है। एप्पल का यह फोल्डेबल iPhone Duo फिक्स्ड आसपेक्ट रेश्यो और चौड़े डिस्प्ले के साथ आता है। कुछ सप्ताह पहले Samsung ने भी अपने Galaxy Z Fold को फिक्स्ड आसपेक्ट रेश्यो और चौड़े डिस्प्ले के साथ पेश किया है। ये दोनों फोन पासपोर्ट साइज में आते हैं। एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन और सैमसंग के इस साल लॉन्च हुए फोल्डेबल फोन में से कौन ज्यादा दमदार है? आइए, जानते हैं…
iPhone Duo Vs Samsung Galaxy Z Fold 8 की कीमत
iPhone Duo को भारत में 2,99,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। वहीं, सैमसंग का यह फोल्डेबल फोन भारत में 1,79,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आता है। दोनों फोन की कीमत में करीब 1,20,000 रुपये का अंतर है। सैमसंग के फोल्डेबल फोन को आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। वहीं, एप्पल के iPhone Duo को अक्टूबर में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
आईफोन डुओ
iPhone Duo Vs Samsung Galaxy Z Fold 8: डिजाइन
iPhone Duo का वजन 254 ग्राम है और इसमें ग्रेड 5 टाइटेनियम का फ्रेम और हिंज यूज किया गया है। साथ ही, फोन के बैक में प्रोटेक्शन के लिए सिरैमिक शील्ड 2 दिया गया है। वहीं, फ्रंट में भी सिरैमिक शील्ड मिलता है। फोल्ड होने के बाद आईफोन डुओ की साइज 5.4 इंच हो जाती है। इसके चारों और राउंडेड कॉर्नर वाला डिजाइन देखने को मिलता है।
Samsung Galaxy Z Fold के चारों और फ्लैट कॉर्नर दिया गया है। वहीं, इसका साइज भी 5.5 इंच है। ऐसे में दोनों फोन की मोटाई और साइज लगभग एक जैसी ही है। इस फोन में कंपनी ने फ्लेक्स टाइटेनियम फ्रेम के साथ आर्मर फ्लेक्स हिंज का इस्तेमाल किया है। सैमसंग के फोल्डेबल फोन का वजन 201 ग्राम है यानी यह एप्पल के फोल्डेबल iPhone Duo के मुकाबले हल्का है।
सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 8
iPhone Duo Vs Samsung Galaxy Z Fold 8: डिस्प्ले
एप्पल के फोल्डेबल फोन में कंपनी ने 7.6 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले यूज किया है। वहीं, इसके कवर डिस्प्ले की साइज 5.4 इंच है। इन दोनों डिस्प्ले में OLED पैनल का यूज किया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इसके कवर डिस्प्ले में साइड में पंच-होल कैमरा मिलता है, जिसके साथ डायनैमिक आईलैंड डिजाइन दिया गया है।
Samsung के नए लॉन्च हुए फोल्डेबल फोन में भी 7.6 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। सैमसंग के फोन में QXGA+ डायनैमिक AMOLED 2X OLED पैनल यूज किया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन का कवर डिस्प्ले 5.5 इंच का है और यह भी 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। इन दोनों फोन के डिस्प्ले लगभग एक जैसा ही एक्सपीरियंस देते हैं।
आईफोन डुओ
iPhone Duo Vs Samsung Galaxy Z Fold 8: परफॉर्मेंस
एप्पल के नए लॉन्च हुए iPhone Duo में कंपनी ने लेटेस्ट A20 Pro चिपसेट यूज किया है, जो 2nm टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इसमें 12GB रैम के साथ 2TB तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, सैमसंग के फोल्डेबल फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। इसमें 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। एप्पल और सैमसंग के फोल्डेबल फोन में टॉप नॉच चिपसेट यूज किया गया है। इनमें मल्टीटास्किंग करने में अच्छा एक्सपीरियंस मिलेगा। Apple के फोन में iOS 27 और Samsung के फोन में Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है।
| iPhone Duo | Galaxy Z Fold 8 | |
| मेन डिस्प्ले | 7.6 इंच, Super Ratina XDR, 120Hz | 7.6 इंच, डायनैमिक AMOLED 2x, 120Hz |
| कवर डिस्प्ले | 5.4 इंच, Super Ratina XDR, 120Hz | 5.5 इंच, डायनैमिक AMOLED 2x, 120Hz |
| प्रोसेसर | A20 Pro Bionic | Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 |
| स्टोरेज | 12GB + 2TB | 16GB + 1TB |
| बैटरी | 4800mAh, 45W, 25W | |
| कैमरा | 48MP + 48MP, 12MP + 12MP | 50MP + 50MP, 10MP + 10MP |
| OS | iOS 27 | Android 17 |
iPhone Duo Vs Samsung Galaxy Z Fold 8: बैटरी
एप्पल ने अपने फोल्डेबल डिवाइस की बैटरी कैपेसिटी रिवील नहीं की है। कंपनी का दावा है कि इसमें डुअल बैटरी आर्किटक्चर का इस्तेमाल किया गया है। सिंगल चार्ज में 31 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक मेन स्क्रीन में और 44 घंटे तक का बैकअप कवर स्क्रीन में मिलता है। वहीं, Samsung के फोल्डेबल फोन में 4,800mAh (टिपिकल 5,000mAh) की बैटरी मिलती है। इसके साथ 45W वायर्ड फास्ट और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
गैलेक्सी जेड फोल्ड 8
iPhone Duo Vs Samsung Galaxy Z Fold 8: कैमरा
एप्पल के पहले फोल्डेबल आईफोन में डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 48MP का फ्यूजन कैमरा मिलता है, जो 2x ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है। इसके साथ 48MP का फ्यूजन अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए iPhone Duo में 12MP का सेंटर स्टेज कैमरा मिलता है। iPhone Duo के बैक में कैमरा को हॉरिजोन्टली प्लेस किया गया है।
Samsung Galaxy Z Fold 8 के बैक में 50MP का मेन और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। इसका कैमरा 2x ऑप्टिकल और 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों ही स्क्रीन पर 10MP का कैमरा दिया गया है। इसका बैक कैमरा वर्टिकली अलाइंड है।
यह भी पढ़ें – iPhone SE 2 से लेकर iPhone 17e तक, जानें किन डिवाइस में मिलेगा iOS 27?