इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला एजबेस्टन के स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले दो मुकाबलों की तरह इस मैच में भी मेजबान इंग्लैंड का पूरी तरह से दबदबा देखने को मिल रहा है, जिसमें बारिश के चलते जब दूसरे दिन का खेल जल्दी खत्म हुआ तो पाकिस्तानी टीम अपनी दूसरी पारी में 52 के स्कोर तक 2 विकेट गंवा चुकी थी, जिसमें इंग्लैंड के पास पहली पारी के आधार पर 268 रनों की बढ़त बाकी थी। वहीं एजबेस्टन टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल में इंग्लैंड टीम के कप्तान जो रूट एकबार फिर से टेस्ट क्रिकेट में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में नंबर-1 की पोजीशन पर कब्जा करने में कामयाब हो गए, जिसमें उन्होंने स्टीव स्मिथ को पीछे छोड़ा।

रूट ने अब्दुल्ला शफीक का स्लिप में पकड़ा शानदार कैच

एजबेस्टन टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल में इंग्लैंड अपनी पहली पारी में 453 रन बनाकर सिमट गई, जिसमें इसके बाद अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की शुरुआत काफी खराब देखने को मिली। टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय के बाद वापसी कर रहे सैम अयूब दूसरी पारी में भी बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट गए तो वहीं पहले ओवर की चौथी गेंद पर पाकिस्तानी टीम को दूसरा झटका अब्दुल्ला शफीक के रूप में लगा जिनका स्लिप में फील्डिंग कर रहे जो रूट ने शानदार कैच पकड़ा। इस कैच को पकड़ने के साथ जो रूट टेस्ट क्रिकेट में बतौर फील्डर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने के मामले में नंबर-1 की पोजीशन पर पहुंच गए।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले फील्डर

  • जो रूट (इंग्लैंड) – 220 कैच
  • स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) – 219 कैच
  • राहुल द्रविड़ (भारत) – 210 कैच
  • महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 205 कैच
  • जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका) – 200 कैच

रूट सीरीज में बल्ले से नहीं दिखा पाए कमाल

टेस्ट क्रिकेट में पिछले कुछ सालों में जो रूट का बल्ला जमकर बोलते हुए दिखा है, जिसमें वह कई रिकॉर्ड अपने नाम करने में भी कामयाब रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की इस टेस्ट सीरीज में वह अब तक एक ही अर्धशतकीय पारी खेलने में कामयाब हो सके हैं। एजबेस्टन टेस्ट में भी रूट इंग्लैंड की पहली पारी में सिर्फ 8 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे। अभी तक रूट के बल्ले से इस सीरीज में सिर्फ एक अर्धशतकीय पारी देखने को मिली।

ये भी पढ़ें

साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज के लिए टीम का ऐलान, जिम्बाब्वे के कप्तान की वापसी

कुलदीप यादव ने इंग्लैंड में बरपाया कहर, 10 विकेट लेकर किया करियर का सर्वश्रेष्ठ फर्स्ट क्लास प्रदर्शन

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment