होमफोटोलाइफ़फूड

आलू-भिंडी से हो गए हैं बोर, तो घर पर बनाएं मशरूम की सब्जी, जानें आसान तरीका

Last Updated:

रोजाना बनने वाली आलू-भिंडी और दाल की सब्जी से कुछ अलग खाना चाहते हैं तो मशरूम की ग्रेवी वाली सब्जी ट्राई कर सकते हैं. रायबरेली के गृह विज्ञान प्रवक्ता अरुण कुमार सिंह ने मशरूम की सब्जी बनाने की आसान विधि बताई है.

अगर आप रोजाना बनने वाली आलू, भिंडी और दाल की सब्जियों से कुछ अलग और स्वादिष्ट खाना चाहते है तो मशरूम की सब्जी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. स्वाद के साथ-साथ मशरूम पोषक तत्वों से भी भरपूर माना जाता है. खास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और कुछ ही सामग्री से घर पर स्वादिष्ट ग्रेवी वाली मशरूम की सब्जी तैयार की जा सकती है.

रायबरेली जिले के एसबीवीपी इंटर कॉलेज के गृह विज्ञान के प्रवक्ता अरुण कुमार सिंह लोकल 18 से बात करते हुए बताते हैं कि मशरूम आजकल लोगों की पसंदीदा सब्जियों में शामिल हो चुका है. इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद आता है. खासकर जब मशरूम को मसालेदार ग्रेवी के साथ बनाया जाता है तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. घर पर आने वाले मेहमानों के लिए भी मशरूम की सब्जी एक शानदार विकल्प हो सकती है. इसे रोटी, पराठा, नान या चावल के साथ आसानी से परोसा जा सकता है.

अरुण कुमार सिंह के मुताबिक इस स्वादिष्ट सब्जी को बनाने के लिए लगभग 250 ग्राम मशरूम, 2 बड़े प्याज, 2 से 3 टमाटर, 1 से 2 हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, तेल, नमक और हरा धनिया की जरूरत होगी. मसालों में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा और गरम मसाला इस्तेमाल किया जा सकता है. आप अपनी पसंद के अनुसार थोड़ी मलाई या क्रीम भी डाल सकते है. जिससे ग्रेवी का स्वाद और भी बेहतरीन हो जाएगा.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मशरूम बनाने से पहले उसे अच्छी तरह साफ करना जरूरी है. मशरूम को साफ पानी से जल्दी से धोकर कपड़े या टिश्यू से सुखा ले. इसके बाद उन्हें अपनी पसंद के अनुसार छोटे या मध्यम आकार में काट ले. ध्यान रखें कि मशरूम को लंबे समय तक पानी में भिगोकर न रखे.

अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डाले. जीरा चटकने के बाद बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूने. इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर कुछ देर पकाएं. अब कटे हुए टमाटर डालें और उन्हें अच्छी तरह गलने दे.

टमाटर और प्याज के मिश्रण में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और धनिया पाउडर डाले. मसालों को धीमी आंच पर तब तक भूनें, जब तक तेल अलग होता दिखाई न देने लगे. यही स्टेप मशरूम की सब्जी का स्वाद बढ़ाने में काफी अहम माना जाता है.
अब डालें मशरूम

मशरूम को 3 से 4 मिनट तक मसालों के साथ भूने. इसके बाद जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालकर कड़ाही को ढक दे. मशरूम जल्दी पक जाता है, इसलिए इसे बहुत ज्यादा देर तक पकाने की जरूरत नहीं होती.
करीब 8 से 10 मिनट में मशरूम अच्छी तरह पक जाएगा और स्वादिष्ट ग्रेवी भी तैयार हो जाएगी. आखिर में गरम मसाला और बारीक कटा हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दे. अगर आप मलाईदार मशरूम बनाना चाहते हैं तो अंत में थोड़ी क्रीम डाल सकते है.
तैयार है आपकी गर्मागर्म और स्वादिष्ट मशरूम की सब्जी. इसे रोटी, पराठे या चावल के साथ परोसें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment