Last Updated:

मीठे के शौकीनों के लिए एक खास राज छुपा है. बिना चीनी के भी सेहतमंद मिठाई बन सकती है? जी हां! मिथिलांचल का एक खास स्वाद आपकी डाइट बिगाड़े बिना मिठास घोलेगा. सिर्फ 20 मिनट में तैयार होने वाला यह सीक्रेट क्या है? जानिए कैसे स्वाद और सेहत एक साथ मिलेंगे.

ख़बरें फटाफट

मधुबनीः अगर आप डाइट पर हैं और मीठा खाने का मन करता है, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. आप गुड़ और नारियल से बने स्वादिष्ट लड्डू का मजा ले सकते हैं. मिथिला में बनने वाले गुड़ वाले नारियल के लड्डू स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिहाज से भी अच्छे माने जाते हैं. खास बात यह है कि इसमें चीनी डालने की जरूरत नहीं पड़ती. इसलिए जो लोग चीनी नहीं लेते हैं, उनके लिए भी यह एक अच्छा विकल्प है.

डाइट भी और स्वाद भी
आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर काफी सजग हैं. ऐसे में मीठा खाने की इच्छा होने के बावजूद कई लोग खुद को रोक लेते हैं. लेकिन गुड़ और नारियल से बने ये लड्डू स्वाद और सेहत का अच्छा कॉम्बिनेशन हैं. डाइट पर रहने वाले लोग भी इसका स्वाद ले सकते हैं। वहीं, जो डाइट पर नहीं हैं, वे भी इसे आसानी से खा सकते हैं.

मिथिलांचल स्टाइल के ये नारियल लड्डू हर मौके के लिए परफेक्ट हैं. पूजा-पाठ हो, त्योहार हो या घर पर मेहमान आए हों, इन्हें तैयार किया जा सकता है. अगर अचानक मीठा खाने का मन करे, तब भी यह एक अच्छा विकल्प है. घर पर बने ये लड्डू स्वाद में बाजार के लड्डुओं से भी बेहतर लग सकते हैं.

ऐसे तैयार करें गुड़-नारियल के लड्डू
इन्हें बनाने के लिए नारियल, ड्राई फ्रूट्स, गुड़ और घी की जरूरत होती है. सबसे पहले सूखे नारियल को मिक्सर में पीस लें या कद्दूकस कर लें. इसके बाद नारियल को घी में अच्छी तरह भून लें. फिर गुड़ का पाक तैयार करें. इसमें घी में भुना हुआ नारियल डालें. इसके साथ काजू, किशमिश और घर में उपलब्ध दूसरे ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकते हैं. मिश्रण तैयार होने के बाद इसे थोड़ा ठंडा होने दें. इसके बाद हाथों से लड्डू का आकार दे दें.

यह स्वादिष्ट स्वीट डिश करीब 20 से 25 मिनट में तैयार हो जाती है. इसे एक बार घर पर बनाने के बाद आराम से 8 से 10 दिन तक रखा जा सकता है.

इन लड्डुओं में किसी तरह की मिलावट नहीं होती. यही वजह है कि लोग इसे घर पर बनाना पसंद करते हैं. जो लोग चीनी से परहेज करते हैं, उनके लिए भी यह बेहतर विकल्प है. इसे प्रसाद के रूप में भी बनाया जा सकता है. मिथिलांचल में लोग पूजा-पाठ और त्योहारों के अलावा सामान्य दिनों में भी इसे बनाते हैं. इसे तैयार करने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती और खाने में भी यह बेहद स्वादिष्ट होता है.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment