मुंबई: मुंबई के गोवंडी इलाके में बिल्ली और उसके बच्चे की बेरहमी से हत्या के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी सीरियल किलर को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि आरोपी की जानकारी देने वाले को पेटा इंडिया की ओर से 50 हजार रुपए के इनाम का ऐलान किया गया था।
क्या है पूरा मामला?
मुंबई के गोवंडी इलाके में बिल्लियों के कथित सीरियल किलर की तलाश तेजी से की जा रही थी। दरअसल एक शख्स पर 6 बिल्लियों की बेरहमी से हत्या का आरोप लगा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आरोपी की जानकारी देने वाले को पेटा इंडिया की ओर से 50 हजार रुपये के इनाम का ऐलान किया गया था।
आरोपी की पहचान हुई
मुंबई के गोवंडी इलाके में बिल्ली और उसके बच्चे की बेरहमी से हत्या के मामले में आरसीएफ पुलिस ने आरोपी शिवा को गिरफ्तार कर लिया। रुबीना पठान की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने अपराध कबूल किया है। हत्या की वजह और आरोपी की मानसिकता की जांच जारी है।
कॉपी अपडेट हो रही है…