लखनऊ: बीजेपी के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र की पत्नी का निधन हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “मेरी धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा, आज अपनी जीवन यात्रा पूर्ण कर ईश्वर के श्रीचरणों में विलीन हो गईं हैं, प्रभु उनको अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शांति” 

सीएम योगी ने जताया दुख

वहीं कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर सीएम योगी ने भी दुख व्यक्त किया है। सीएम योगी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की धर्मपत्नी का निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”

ब्रजेश पाठक ने भी व्यक्त किया शोक

यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एक्स पर लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा के निधन की अत्यंत दुःखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर से प्रार्थना है कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

खबर अपडेट की जा रही है…

यह भी पढ़ें-

वाराणसी में जलभराव के लिए रची गई साजिश? बालू की बोरियों से जाम किए गए थे नाले, अब CCTV से होगी जांच





Source link

Write A Comment