Dhokla Kadhi Recipe: राजस्थानी खाने की बात हो और दाल-बाटी का नाम न आए, ऐसा कम ही होता है, लेकिन क्या आपने कभी ऐसे ढोकले खाए हैं, जो देखने में छोटी-छोटी बाटियों जैसे लगते हैं और जिन्हें कढ़ी के साथ परोसा जाता है? अगर नहीं, तो ‘ढोकला कढ़ी’ आपके लिए कुछ नया और स्वादिष्ट हो सकता है. यह पारंपरिक डिश अपनी सादगी और देसी स्वाद के कारण खास है. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए किसी बहुत मुश्किल प्रक्रिया की जरूरत नहीं पड़ती. गेहूं के आटे, बेसन, लौकी और रोजमर्रा के मसालों से तैयार होने वाले इन ढोकलों को भाप में पकाया जाता है.
ऊपर से देसी घी और साथ में गरमा-गरम कढ़ी मिल जाए, तो साधारण सी थाली भी खास लगने लगती है. राजस्थानी महिला गीता चौधरी ने इस देसी रेसिपी को बनाने का आसान तरीका सोशल मीडिया पर साझा किया है.
ऐसे तैयार करें राजस्थानी ढोकला कढ़ी
इस रेसिपी की खासियत यही है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली ज्यादातर चीजें आसानी से घर की रसोई में मिल जाती हैं. गेहूं का आटा, बेसन और कद्दूकस की हुई लौकी इसका मुख्य आधार हैं. लौकी ढोकलों को नरम रखने में मदद करती है, जबकि अजवाइन, सौंफ, जीरा, हींग और साबुत धनिया इनके स्वाद को देसी अंदाज देते हैं.
सामग्री से शुरू करें तैयारी
एक बड़ी परात में एक बाउल गेहूं का आटा लें. इसमें करीब चार से पांच चम्मच बेसन और एक कप कद्दूकस की हुई लौकी डालें. अब बारीक कटी हरी मिर्च, प्याज, लहसुन, हरा धनिया, सौंफ, अजवाइन, जीरा, हींग, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक मिला दें. इसके बाद थोड़ा मीठा सोडा या पापड़ खार और दो से तीन चम्मच तेल मोयन के लिए डालें.
(इमेज AI)
बिना ज्यादा पानी के गूंथें आटा
यहां एक छोटी सी बात ध्यान रखने वाली है. लौकी पहले से ही पानी छोड़ती है, इसलिए शुरुआत में पानी डालने की जरूरत नहीं है. सभी सामग्री को हाथों से अच्छी तरह मिलाएं और लौकी का पानी निकलने दें. जरूरत लगे तभी थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर मध्यम सख्त आटा गूंथें. बहुत नरम आटा होने पर ढोकलों को आकार देना मुश्किल हो सकता है.
ढोकलों को दें खास आकार
अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें. इन्हें हथेलियों के बीच घुमाकर हल्का चपटा करें. इसके बाद उंगली की मदद से हर लोई के बीच में एक छेद बना दें. यही छेद इन ढोकलों को बाटी जैसा लुक देता है और भाप अंदर तक पहुंचने में भी मदद करता है.
View this post on Instagram