सलमान खान होस्टेड रियेलिटी शो ‘बिग बॉस’ के नए सीजन का आगाज हुए एक हफ्ते हो गया है और इस एक हफ्ते में घरवाले भी एक-दूसरे के खिलाफ जंग छेड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। शो में पहले दिन से ही अरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे एक-दूसरे पर निशाना साधने में कोई कमी नहीं छोड़ रही हैं और अब शो के हालिया प्रोमो में भी कुछ  ऐसा ही देखने को मिला। हाल ही में शो का नया प्रोमो जारी किया गया, जिसमें अरिश्फा खान और भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे एक-दूसरे से भिड़ती नजर आ रही हैं और घर का कोई भी सदस्य इस झगड़े को शांत कराने में सफल होता नहीं दिखा।

आम्रपाली दुबे-अरिश्फा खान में छिड़ी जंग

मेकर्स की ओर से हाल ही में शो का नया प्रोमो जारी किया गया, जिसमें अरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे को एक-दूसरे से लड़ते देखा जा सकता है। जहां अरिश्फा खान बात आम्रपाली के परिवार तक ले गईं तो आम्रपाली ने संस्कारों तक बात ले गईं, जिसे लेकर दोनों एक-दूसरे से भिड़ती नजर आईं। दोनों के बीच ये झगड़ा तब शुरू हुआ , जब आम्रपाली सिंक के पास अपना फेस वॉश कर रही थीं। आम्रपाली ने अरिश्फा से कहा कि ‘तुमसे और उदिति से बात करने में इस घर में बहुत से लोग डरते हैं, पता नहीं तुम लोग कब किस बात का बुरा मान जाओ।’ इस पर अरिश्फा अपनी सफाई देती हैं और कहती हैं-‘नहीं-नहीं मुझसे कोई नहीं डरता। यहां आपके अलावा मुझसे हर व्यक्ति बात करता है।’

आम्रपाली की बात से चिढ़ीं अरिश्फा

आम्रपाली, अरिश्फा को जवाब देते हुए कहती हैं- तुमको बातों का इतनी जल्दी हुरा लग जाता है कि कोई बात ही नहीं कर सकता। तुम लोगों के घरों कसे संस्कार निकालना ही शुरू कर देती हो। इस पर अरिश्फा कहती हैं कि वह खुद बात करने आई हैं। आम्रपाली की ऊंची आवाज सुनकर अरिश्फा का पारा हाई हो गया। अरिश्फा चिल्लाते हुए कहती हैं- अगर तुम्हें मेरे संस्कार पसंद नहीं तो मुझसे बात मत किया करो। जवाब में आम्रपाली ने कहा- जब तुम ये बोलती हो कि मैं इंसान हूं तो याद रखो कि सामने वाला जानवर नहीं है। अरिश्फा ने आम्रपाली को जवाब देते हुए कहा- मैं आपके पास सॉरी बोलने के लिए आई थी। ये सुनकर आम्रपाली कहती हैं- मत आया कर। धीरे-धीरे बात बढ़ती गई और दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि अन्य घरवालों को बीच-बचाव करने के लिए उतरना पड़ा।

काजी तौकीर से आम्रपाली दुबे की टक्कर

अरिश्फा से पहले बीते दिनों आम्रपाली दुबे काजी तौकीर से भी भिड़ती नजर आई थीं। दोनों के बीच एक टास्क के दौरान धक्का-मुक्की हुई, जिसे लेकर आम्रपाली का पारा हाई हो गया और उन्होंने काजी तौकीर को जमकर लताड़ना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ेंः सानिया मिर्जा और साइना नेहवाल पर कमेंट कर फंसीं मैरी कॉम, बातें सुन भड़के बिग बॉस फैन, बवाल मचते ही टीम ने मांगी माफी





Source link

Write A Comment