Last Updated:
Bastar jungle bhaji recipe: बस्तर में टोरटा भाजी और सफेद चना की सब्जी काफी पसंद की जाती है. यह कम मसालों के साथ तैयार होती है और इसमें आयरन की मात्रा अधिक होती है, जो इसे स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाती है.
Bastar jungle bhaji recipe: बस्तर में टोरटा भाजी और सफेद चना की सब्जी काफी पसंद की जाती है. यह सब्जी कम मसालों के साथ तैयार की जाती है और इसे तेल के साथ या बिना तेल के भी बनाया जा सकता है. टोरटा भाजी बंजर जमीन पर मिलती है और इसकी खेती नहीं की जाती है. बस्तर में टोरटा भाजी अपनी पौष्टिक गुणों और स्वादिष्ट स्वाद के लिए जानी जाती है. इसमें आयरन की मात्रा अधिक होती है, जिससे यह स्थानीय लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है. यह भाजी कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है और इसे बनाना भी आसान है. बस्तर के लोग इसे मंडिया पेज के साथ खाना पसंद करते हैं.
बरसात में विशेष महत्व
बरसात के दिनों में टोरटा भाजी को चना के साथ बनाकर खाया जाता है. इसे काला चना या सफेद चना के साथ बनाया जाता है. सफेद चना का उपयोग करने के लिए उसे रात भर भिगोकर रखा जाता है.
सब्जी बनाने की सामग्री
टोरटा भाजी और सफेद चना की सब्जी बनाने के लिए 100 ग्राम टोरटा भाजी, 100 ग्राम सफेद चना, 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 1/4 छोटी चम्मच मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और दो कटे हुए टमाटर की आवश्यकता होती है.
बनाने की विधि
सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में एक गिलास पानी और भाजी डालकर थोड़ी देर पकाया जाता है. इसके बाद हल्दी, मिर्च और नमक डालकर सभी सामग्रियों को अच्छे से मिलाया जाता है. लगभग दस मिनट बाद इसमें कटे हुए टमाटर डालकर पकाया जाता है. टमाटर अच्छे से पक जाने के बाद लगभग बीस मिनट बाद इसे उतार लिया जाता है. इसे लहसुन या प्याज के साथ फ्राई भी किया जा सकता है. यह देसी टोरटा भाजी और सफेद चना की सब्जी रोटी या चावल के साथ परोसी जा सकती है.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…
और पढ़ें