गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित गौर सिद्धार्थम सोसाइटी में एक किशोरी की 15वीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे की है। पुलिस को 7 बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि गौर सिद्धार्थम सोसाइटी के आई टावर की 15वीं मंजिल से एक लड़की गिर गई है। सूचना पर थाना विजयनगर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। 

पढ़ाई के दबाव से परेशान थी 10वीं की छात्रा

किशोरी की पहचान 16 वर्षीय शनाया बिष्ट पुत्री देवेंद्र सिंह निवासी फ्लैट नंबर 1576, आई टावर गौर सिद्धार्थम सोसाइटी के रूप में हुई। शनाया इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ती थी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। शुरुआती जांच में इस नोट में छात्रा ने पढ़ाई के दबाव और उससे परेशान होने का जिक्र किया है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर उसकी हैंडराइटिंग की जांच शुरू कर दी है।

सुसाइड नोट में क्या लिखा?

only doing this because of Academic pressure. I don’t blame anyone. I blame myself, I love you mummy papa.

बहन से ज्यादा न सोचने और जीवन में सफल होने को कहा

शनाया ने अपने माता-पिता से अपनी छोटी बहन रिद्धि, दादी और परिवार के अन्य सदस्यों का ख्याल रखने की बात कही है। उसने दोस्तों से भी अपील की है कि वे उसकी वजह से अपनी जिंदगी प्रभावित न करें और अपने भविष्य पर ध्यान दें। सुसाइड नोट में शनाया ने मौसी-मौसा, मामा-मामी, चाचा-चाची और नानी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का भी जिक्र किया है। उसने रिद्धि और मिष्ठी को संबोधित करते हुए उन्हें अपने बारे में ज्यादा न सोचने और जीवन में सफल होने की बात लिखी है।

फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। ACP कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सुसाइड नोट और हैंडराइटिंग की जांच के साथ-साथ पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाल रही है।

वहीं, आज एक और सनसनीखेज मामला बिजनौर से सामने आया है। यहां पत्नी की सलवार पहने पति का फंदे से लटकता शव मिला, जबकि नदी किनारे बीवी की अर्धनग्न लाश पड़ी मिली

(रिपोर्ट- जुबैर अख्तर)

यह भी पढ़ें-

केक लेने गए थे पति-पत्नी… तभी तेज रफ्तार कार ने युवक को उड़ा दिया; ग्रेटर नोएडा का खौफनाक CCTV वायरल

नोएडा में घर में सो रहे पिता की नाबालिग ने की हत्या, खुद मेट्रो के सामने आकर किया सुसाइड





Source link

Write A Comment