Ganesh Chaturthi Dishes : गणेश उत्सव के दौरान भगवान गणेश को मोदक चढ़ाने की परंपरा बहुत लोकप्रिय है. महाराष्ट्र में, गणपति उत्सव के दौरान घरों में कई तरह के पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं. अगर आप इस बार बप्पा को भोग लगाने के लिए मोदक के अलावा कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो आप महाराष्ट्र के इन 8 पारंपरिक व्यंजनों को ट्राई कर सकते हैं…

1. पुरन पोली
पुरन पोली महाराष्ट्र की एक मशहूर पारंपरिक मिठाई है. इसे चने की दाल, गुड़, इलायची और आटे से बनाया जाता है. त्योहारों और खास मौकों पर इसे अक्सर भोग (प्रसाद) में शामिल किया जाता है.

2. श्रीखंड
गाढ़े दही, चीनी, इलायची और केसर से बना श्रीखंड बहुत स्वादिष्ट होता है. इसे ठंडा परोसा जाता है और पिस्ता व बादाम से सजाया जाता है.

3. बासुंदी
बासुंदी महाराष्ट्र की एक पारंपरिक मिठाई है जिसे दूध को धीमी आंच पर उबालकर और गाढ़ा करके बनाया जाता है. इसमें चीनी, इलायची और केसर का स्वाद होता है.

4. साबूदाना डिश
महाराष्ट्र में साबूदाने से बनी डिश बहुत लोकप्रिय हैं. साबूदाना, मूंगफली, आलू और हरी मिर्च से बनी यह डिश बहुत स्वादिष्ट और मज़ेदार होती है. इसे अक्सर व्रत के दौरान भी खाया जाता है.

5. थालीपीठ
थालीपीठ महाराष्ट्र की एक पारंपरिक चपटी रोटी है. इसे कई तरह के अनाजों के आटे के मिश्रण से बनाया जाता है. इसे बिना प्याज और लहसुन के भी बनाया जा सकता है.

6. मसाला भात
मसाला भात महाराष्ट्र की चावल से बनी एक पारंपरिक डिश है. इसे चावल और मसालों के मिश्रण से तैयार किया जाता है. इसे अक्सर त्योहारों के खाने में शामिल किया जाता है.

7. नारली भात
नारली भात (नारियल वाले चावल) महाराष्ट्र में नारली पूर्णिमा जैसे मौकों पर बनाया जाता है। चावल, नारियल और गुड़ से बनी यह मीठी डिश खाने के लिए एक बेहतरीन विकल्प है.

8. करंजी
करंजी एक ऐसी पेस्ट्री है जो बाहर से कुरकुरी और अंदर से मीठी होती है. इसे नारियल और गुड़ की स्टफिंग से बनाया जाता है. महाराष्ट्र में त्योहारों के दौरान इसे खास तौर पर बनाया जाता है.



Source link

Write A Comment