आईएसआई (इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस) समर्थित पाकिस्तानी गैंग्सटर शहजाद भट्टी और उसके नेटवर्क से जुड़े युवाओं को गैर-कानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत आतंकी संगठन घोषित किया गया है। गृह मंत्रालय ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट पर यह जानकारी दी है। बता दें कि शहजाद भट्टी पाकिस्तान का गैंगस्टर है और फिलहाल दुबई में रहता है। शहजाद भट्टी अब आतंकी गतिविधियों में भी शामिल हो रहा है।

गृह मंत्रालय ने X पर लिखा है, ”आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच को आगे बढ़ाते हुए गृह मंत्रालय (MHA) ने ‘शहज़ाद भट्टी नेटवर्क’ को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित किया है।”

इसमें आगे लिखा है, ”यह ग्रुप हथियारों, विस्फोटकों और नशीले पदार्थों की सीमा-पार तस्करी में शामिल है, साथ ही युवाओं और छोटे-मोटे अपराधियों को आतंकवाद की ओर उकसाता है। भारत के लोकतांत्रिक ढांचे और सांप्रदायिक सद्भाव को निशाना बनाते हुए, यह सिंडिकेट नफरत फैलाने वाला डिजिटल कंटेंट भी पब्लिश करता था।”

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर कार्रवाई, 200 से ज्यादा लोग अरेस्ट

वहीं, इससे पहले अगस्त में सुरक्षा एजेंसियों ने ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क शहजाद भट्टी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था। देश के 14 राज्यों में में चलाए गए अभियान में 200 से ज्यादा संदिग्ध और शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया गया था। देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस कार्रवाई के बारे में जानकारी दी थी।

खबर अपडेट हो रही है…





Source link

Write A Comment