होमफोटोलाइफ़फूड

भट्टी पर भुने मावे से बनते हैं रुदावल के खास लड्डू, दूर-दूर से आते हैं ऑर्डर

Last Updated:

Bharatpur Special Laddu: भरतपुर के रुदावल कस्बे में मिलने वाले पारंपरिक भुने मावे के लड्डू अपने खास स्वाद और बनाने के देसी तरीके के कारण अलग पहचान रखते हैं. इन लड्डुओं को सामान्य मावे से नहीं, बल्कि भट्टी पर धीमी आंच में अच्छी तरह भुने हुए शुद्ध मावे से तैयार किया जाता है. मावे को कढ़ाई में लगातार चलाते हुए भूना जाता है, जिससे उसका रंग, खुशबू और स्वाद बदल जाता है. इसके बाद मावे को सामान्य तापमान पर लाकर उसमें स्वादानुसार मिठास मिलाई जाती है और हाथों से लड्डू तैयार किए जाते हैं. भुने मावे की खास खुशबू और स्वाद के चलते इनकी मांग खास मौकों और आयोजनों पर रहती है. स्थानीय लोगों के अलावा बाहर से आने वाले ग्राहक भी इन्हें ऑर्डर करवाते हैं. रुदावल में इन लड्डुओं की कीमत करीब 350 रुपए किलो है.

भरतपुर के रुदावल कस्बे की पहचान यहां मिलने वाली कई पारंपरिक मिठाइयों से भी जुड़ी हुई है. इसी कड़ी में यहां तैयार किए जाने वाले शुद्ध भुने मावे के खास लड्डू लोगों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं. इन लड्डुओं की सबसे खास बात यह है कि इन्हें सामान्य तरीके से तैयार नहीं किया जाता बल्कि भट्टी पर अच्छी तरह भुने हुए मावे से बनाया जाता है. खास स्वाद और पारंपरिक तरीके से तैयार होने के कारण इन लड्डुओं की विशेष मांग रहती है और ऑडर भी जबरदस्त होती है.

लड्डू बनाने की प्रक्रिया की शुरुआत शुद्ध मावे से होती है. सबसे पहले मावे को भट्टी पर कढ़ाई में डालकर धीमी आंच पर अच्छी तरह भुना जाता है. मावे को लगातार चलाया जाता है ताकि वह नीचे से लगे नहीं और एक समान तरीके से भुन सके. भूनने के दौरान मावे का रंग और स्वाद बदलने लगता है और उसमें एक अलग तरह की खुशबू आने लगती है. यही भुना हुआ मावा इन लड्डुओं को सामान्य मावे के लड्डुओं से अलग पहचान देता है.

जब मावा अच्छी तरह भुनकर तैयार हो जाता है तो उसे कुछ समय के लिए तापमान पर लाया जाता है. इसके बाद इसमें स्वादानुसार मिठास मिलाई जाती है. मिठास और मावे को अच्छी तरह मिलाने के बाद मिश्रण को लड्डू का आकार दिया जाता है. पूरी प्रक्रिया में सामग्री की गुणवत्ता और मावे को सही तरीके से भूनने पर विशेष ध्यान दिया जाता है ताकि तैयार लड्डुओं का स्वाद और बनावट बरकरार रहे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इन लड्डुओं की खासियत सिर्फ इनकी बनाने की प्रक्रिया ही नहीं बल्कि इनका स्वाद भी है. भुने हुए मावे की वजह से लड्डुओं में खास खुशबू और स्वाद आता है जो इन्हें खाने वाले लोगों को अलग अनुभव देता है. यही वजह है कि रुदावल में तैयार होने वाले इन लड्डुओं को लोग विशेष मौकों और खास आयोजनों के लिए ऑर्डर करवाते हैं.

रुदावल के ये खास लड्डू बनाने की कला और स्थानीय स्वाद की एक अलग पहचान बनाते हैं. शुद्ध मावे से तैयार होने वाले इन लड्डुओं में भुने हुए मावे का स्वाद प्रमुख रहता है. खास ऑर्डर पर तैयार किए जाने वाले ये लड्डू स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले ग्राहकों के बीच भी आकर्षण है. इनकी कीमत 350 रुपए किलो रहती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment