Last Updated:
घर में सब्जियां खत्म हो गई हैं और बाजार जाने का समय नहीं है तो बेसन और दही से स्वादिष्ट पकौड़ी वाली कढ़ी बना सकते हैं. जानिए बेसन-दही का घोल तैयार करने से लेकर पकौड़ी तलने और कढ़ी में तड़का लगाने तक की आसान रेसिपी.
कई बार ऐसा होता है कि घर में अचानक सब्जियां खत्म हो जाती हैं और समझ नहीं आता कि खाने में क्या बनाया जाए खासकर व्यस्त दिनों में जब बाजार जाने का समय न हो, तब रसोई में मौजूद सामान्य सामग्री से स्वादिष्ट और पेट भरने वाला भोजन तैयार करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है, लेकिन अगर आपके घर में बेसन, दही और कुछ सामान्य मसाले मौजूद हैं, तो आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है इन चीजों की मदद से आप बेहद स्वादिष्ट बेसन की कढ़ी तैयार कर सकते हैं.
भारतीय रसोई में कई ऐसे पारंपरिक व्यंजन हैं, जिन्हें बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन स्वाद ऐसा होता है कि लोग बार-बार इन्हें खाना पसंद करते हैं. इन्हीं व्यंजनों में बेसन और दही से तैयार होने वाली कढ़ी भी शामिल है. घर में आसानी से उपलब्ध होने वाली सामग्री से तैयार होने वाली कढ़ी उत्तर भारत के कई हिस्सों में पसंद की जाती है. गर्मागर्म चावल या रोटी के साथ परोसी जाने वाली कढ़ी भोजन का स्वाद बढ़ा देती है.
कढ़ी का स्वाद अच्छा बनाने के लिए सबसे जरूरी है कि बेसन और दही का घोल अच्छी तरह तैयार किया जाए. इसके लिए एक बड़े बर्तन में दही लें और उसे अच्छी तरह फेंट लें. अब इसमें बेसन डालें और धीरे-धीरे पानी मिलाते हुए इसे अच्छी तरह घोलें. ध्यान रखें कि घोल में बेसन की गांठें नहीं रहनी चाहिए. अगर बेसन की गांठें रह गईं तो पकने के बाद कढ़ी का स्वाद अच्छा नहीं लगता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अगर आप पकौड़ी वाली कढ़ी बनाना चाहते हैं तो एक बर्तन में बेसन लें इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च और थोड़ा अजवाइन डालें अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालकर ऐसा घोल तैयार करें जो न बहुत पतला हो और न बहुत ज्यादा गाढ़ा.
कड़ाही में तेल गर्म करें तेल गर्म होने के बाद बेसन के मिश्रण की छोटी-छोटी पकौड़ियां डालें. पकौड़ियों को मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें. तेज आंच पर पकौड़ी बाहर से जल्दी रंग पकड़ सकती है, जबकि अंदर से ठीक से नहीं पक पाएगी.
कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में थोड़ा तेल या घी गर्म करें इसमें जीरा और राई डालें इसके बाद एक चुटकी हींग, हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का भूनें चाहें तो इसमें करी पत्ता भी डाल सकते हैं.
अब पहले से तैयार दही और बेसन के घोल को इसमें धीरे-धीरे डालें घोल डालते समय लगातार चलाते रहें शुरुआत में लगातार चलाने से दही फटने की संभावना कम रहती है और बेसन भी नीचे चिपकने से बचता है.
कढ़ी में जरूरत के अनुसार पानी डालें और इसे मध्यम आंच पर पकने दें कढ़ी को बीच-बीच में चलाते रहें जैसे-जैसे कढ़ी पकती जाएगी, इसका रंग और बनावट बदलने लगेगी कढ़ी को अच्छी तरह पकाना इसके स्वाद के लिए सबसे जरूरी चरणों में से एक है. दही और बेसन का मिश्रण जब अच्छी तरह पकता है, तो कच्चे बेसन की महक खत्म हो जाती है और कढ़ी में एक अलग स्वाद आने लगता है.
जब कढ़ी अच्छी तरह पक जाए और बेसन की कच्ची महक खत्म हो जाए, तब इसमें तैयार पकौड़ियां डालें. पकौड़ियां डालने के बाद कढ़ी को कुछ मिनट और पकाएं, ताकि पकौड़ियां कढ़ी का स्वाद अच्छी तरह सोख लें कढ़ी का अंतिम स्वाद उसके तड़के से काफी बढ़ जाता है. इसके लिए एक छोटे पैन में घी या तेल गर्म करें. इसमें जीरा, राई, सूखी लाल मिर्च और हींग डाल सकते हैं , हिमांशी तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कढ़ी की यह खासियत है कि इसे घर की पसंद के अनुसार बदला जा सकता है किसी को ज्यादा खट्टी कढ़ी पसंद होती है तो कोई हल्का.