भारत और साउथ कोरिया के बीच में सियोल के ओलंपिक कोर्ट में डेविस कप के दूसरे राउंड के मुकाबलों की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें 18 सितंबर को सिंगल्स इवेंट का दूसरा मैच भारत के सुमित नागल और कोरियाई खिलाड़ी ह्योन चुंग के बीच में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम के खिलाड़ी सुमित नागल ने शानदार शुरुआत की थी। उन्होंने इस मैच का पहला सेट 6-2 से अपने नाम किया था। इसके बाद कोरिया के ह्योन चुंग ने शानदार वापसी करते हुए दूसरे और तीसरे सेट को अपने नाम किया। इस मैच को जीतने के साथ ही साउथ कोरिया अब इस राउंड में 2-0 की बढ़त हासिल कर चुका है। आपको बता दें कि भारत में डेविस कप के मैचों का सीधा प्रसारण VETO OTT पर किया जा रहा है।
खबर अपडेट की जा रही है……