पटनाः बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव में जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने पार्टी उम्मीदवार नीरज के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि जेडीयू उम्मीदवार नीरज का विरोध करेंगे और अनुज सिंह का समर्थन करेंगे। अनुज सिंह हमारे उम्मीदवार हैं और उनकी चुनाव में मदद भी करेंगे। उन्होंने कहा कि वे नीरज कुमार को हराने के लिए अपनी पूरी राजनीतिक ताकत लगा देंगे।
जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार की हार तयः अनंत
जेडीयू की ओरिएंटेशन मीटिंग में शामिल न होने के सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि मैं पार्टी से नाराज नहीं हूं। थोड़ी निराशा हो सकती है, लेकिन यह गुस्सा नहीं है…”। MLC चुनावों पर उन्होंने कहा, “अनुज सिंह हमारे उम्मीदवार हैं और हम अनुज सिंह का समर्थन करेंगे। हम जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार का विरोध करेंगे। उन्होंने दावा किया कि एमएलसी चुनाव में नीरज कुमार की हार तय है। वे इसे सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे।
नीरज कुमार ने हमेशा मेरा विरोध किया है
अनंत सिंह ने आरोप लगाया कि नीरज कुमार ने उन सभी विधानसभा चुनावों में उनका विरोध किया था, जिनमें वे चुनाव लड़े थे। उन्होंने दावा किया कि नीरज कुमार के विरोध के कारण ही उन्हें 2015 का विधानसभा चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ना पड़ा था।
इनपुट- एएनआई