हरदोई: यूपी के हरदोई से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कपल के बीच हुआ विवाद चर्चा में है क्योंकि पति और पत्नी दोनों तरफ से ही एक दूसरे के ऊपर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामला हरदोई जिले के सांडी थाना क्षेत्र के मुंशीगंज मोहल्ले का है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस ने शनिवार को बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसकी नाक काट ली। इसके बाद घायल महिला को सांडी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भेजा गया और ट्रीटमेंट के लिए हरदोई चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पीड़ित महिला का आरोप है कि उसने पति ने उस पर हमला किया और उसकी नाक काटकर नाली में फेंक दी। महिला के मुताबिक, जिस समय ये घटना हुई, उस समय सास-ससुर ने महिला के हाथ पकड़े हुए थे।
पुलिस ने क्या बताया?
इस घटना में सांडी थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) पुष्पराज का बयान भी सामने आया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित महिला 3 महीने महीने किसी और के साथ कहीं चली गई थी। जब वो वापस गुरुवार को अपने घर लौटी तो पति के साथ विवाद हो गया। इस दौरान पति ने पत्नी की नाक काट ली और दोनों के बीच मारपीट भी हुई। महिला को हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया गया है और आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है।
सास ने भी बहू पर लगाए गंभीर आरोप
पीड़ित महिला की सास यानी पति की मां ने अपनी बहू पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की सास का कहना है कि उनकी बहू 2.5 महीने पहले मोहल्ले के युवक के साथ चली गई थी। उस दौरान दोनों परिवारों के बीच समझौता हुआ था। इसके बाद बहू फिर घर लौटी और अपने तीनों बच्चों को ले जाने लगी। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और उसने अपने पति के प्राइवेट पार्ट को दांतों से काट लिया।
पुलिस के मुताबिक, महिला ने अब तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है लेकिन सास ने शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बता दें कि इस मामले के सामने आने के बाद चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
इससे पहले बॉयफ्रेंड के लिए एक दुल्हन ने 14 दिन पुरानी शादी तोड़ दी थी और पति से कहा था कि ‘प्रेमी को नहीं छोड़ सकती। (इनपुट- भाषा)
ये भी पढ़ें-
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, पुलिस पूछताछ में हुआ साजिश का हुआ खुलासा