Last Updated:

Agra Street Food: आगरा के धौलपुर हाउस में जलेबी और चटपटी आलू की सब्जी का देसी कॉम्बिनेशन लोगों को खूब पसंद आ रहा है. सुबह होते ही इस खास नाश्ते के लिए यहां ग्राहकों की भीड़ जुटने लगती है. आइए जानते है लोकेशन और खासियत…

आगरा: आगरा शहर में कई ऐसे देसी व्यंजन हैं, जिनका स्वाद लेने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं. इन्हीं में गरमा-गरम जलेबी और चटपटी आलू की सब्जी का नाश्ता भी शामिल है. आमतौर पर जलेबी को दूध या रबड़ी के साथ खाया जाता है, लेकिन आगरा में इसका स्वाद कुछ अलग अंदाज में लिया जाता है. यहां लोग गर्म जलेबी के साथ मसालेदार आलू की सब्जी खाना पसंद करते हैं. मीठी जलेबी और चटपटी सब्जी का स्वाद एक साथ इस नाश्ते को खास बनाता है.

एमजी रोड के पास धौलपुर हाउस इलाके में सुबह के समय इस नाश्ते के लिए लोगों की भीड़ नजर आती है. दुकान खुलते ही ग्राहक पहुंचने लगते हैं. कुछ लोग नियमित रूप से यहां सुबह नाश्ता करने आते हैं, जबकि आगरा आने वाले लोग भी इस देसी स्वाद को चखना पसंद करते हैं. आलू की सब्जी में मसालों का स्वाद और जलेबी की मिठास लोगों को खूब पसंद आती है.

आगरा के धौलपुर हाउस स्थित आगरा मिष्ठान भंडार की जलेबी और आलू की सब्जी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दुकान के संचालक राम कुमार रघुवंशी ने बताया कि आलू की सब्जी तैयार करने में ताजी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है. स्वाद बढ़ाने के लिए घर पर कुटे हुए मसालों के साथ खड़े मसाले भी डाले जाते हैं. सब्जी में पनीर और ऊपर से डाला गया ताजा हरा धनिया इसके स्वाद को और खास बनाता है.

राम कुमार ने बताया कि ग्राहकों को अच्छी क्वालिटी की जलेबी और आलू की सब्जी किफायती कीमत पर उपलब्ध कराई जाती है. स्वाद के साथ साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाता है. सब्जी और जलेबी बनाने में शुद्ध देसी घी का इस्तेमाल किया जाता है.

बेहतर स्वाद, अच्छी गुणवत्ता और उचित कीमत के कारण सुबह के समय दुकान पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ नजर आती है. अगर आप भी आगरा में कुछ अलग और देसी स्वाद लेना चाहते हैं, तो जलेबी और आलू की सब्जी का यह नाश्ता आपके लिए खास अनुभव हो सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment