Image Source : INSTAGRAM/MOUNI ROY
कौन हैं सूरज नांबियार? जिनसे मौनी रॉय रचाने जा रही हैं शादी!

Highlights

  • मौनी की पहली मुलाकात सूरज नांबियार से दुबई में हुई थी।
  • इस कपल ने अपने रिश्ते तो लेकर कभी पुष्टि नहीं की।

मौनी रॉय के इस साल 27 जनवरी को अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी रचाने जा रही हैं। गोवा में सूरज और मौनी बीच वेडिंग करने वाले हैं, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे। एक्ट्रेस के एक करीबी सूत्र ने इस बात की पुष्टि की है कि मौनी की गोवा के कैंडोलिम में सूरज के साथ 2 दिन की बीच वेडिंग की तैयारी है। जहां उनकी शादी 27 जनवरी को होगी, वहीं उनकी संगीत और हल्दी सेरेमनी 26 जनवरी से शुरू होगी।

हर कोई ब्रह्मास्त्र अभिनेत्री मौनी रॉय के बारे में बहुत कुछ जानता है, वहीं उनके होने वाले पति सूरज नांबियार के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। तो बता दें सूरज ने अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा जैन इंटरनेशनल रेजिडेंशियल स्कूल से की। बाद में, 2008 में, उन्होंने आरवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, बेंगलुरु में सिविल इंजीनियरिंग की। वो दुबई में इन्वेस्टमेंट बैंकर है। इसके साथ ही उनकी  पुणे में इवेंट कंपनी है।  इसके अलावा दुबई में बिजनेस भी है

मौनी की पहली मुलाकात सूरज नांबियार से दुबई में हुई थी और उसके बाद दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी थी। हालांकि उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की, लेकिन उन्हें पार्टियों में एक साथ देखा गया।

बताया जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र एक्ट्रेस ने सूरज और उनकी फैमिली के साथ 2021 न्यू ईयर सेलिब्रेट किया और बाद में मार्च के महीने में, वह सूरज के माता-पिता से उसकी करीबी दोस्त मंदिरा बेदी के घर पर मिलीं, जिसने उनकी शादी की अफवाहों को हवा दी।

मगर अब ये लव बर्ड्स 27 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहा है।





Source link

Write A Comment