फ्लिपकार्ट (Flipkart) की बिग सेविंग डेज सेल 2022 (Big Saving Days Sale) का आज (18 जनवरी 2022) दूसरा दिन है, और इस सेल में ग्राहकों को मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक, फर्नीचर, आइटम जैसे सामान को काफी कम कीमत में खरीदने का मौका दिया जा रहा है. फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल का आखिरी दिन 22 जनवरी को है, और बात करें यहां मिलने वाली बेस्ट डील के बारे में तो इस सेल में इनफिनिक्स स्मार्ट 5A को कम कीमत में खरीदा जा सकता है. इस फोन को सेल में 6,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है, और खास बात ये है क बैंक प्राइज़ के तहत इसे 6,299 रुपये में खरीदा जा सकता है.

इस फोन की सबसे खास बात कम कीमत में HD+ डिस्प्ले, डुअल रियल कैमरा सेटअप, 5000mAh बैटरी और मीडियाटेक प्रोसेसर है. आइए जानते हैं कैसे हैं इसके फुल स्पेसिकेशंस…

(ये भी पढ़ें- पहले से काफी सस्ता मिल रहा है Redmi का 50 मेगापिक्सल कैमरे वाला धांसू फोन, मिलेगी 6000mAh बैटरी)

इनफिनिक्स स्मार्ट 5A में 6.52 इंच का HD+ LCD आईपीएस इन-सेल डिस्प्ले दिया गया है. स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9, स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.5% है. ये फोन एंड्रॉयड 11 पर बेस्ड XOS 7.6 पर काम करता है. फोन में Eye Care मोड दिया गया है.

ये फोन 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो ए20 प्रोसेसर के साथ आता है. इस फोन को सिंगल वेरिएंट 2 जीबी रैम + 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज में पेश किया गया है. ग्राहक इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं.

मिलेगा AI डुअल कैमरा
कैमरे के तौर पर इस नए इनफिनिक्स स्मार्ट 5A में 8 मेगापिक्सल डुअल AI और डेप्थ सेंसर दिया गया है. फोन में ट्रिपल LED फ्लैश, पिक्चर मोड, ऑटो सीन डिटेक्शन, कस्टम बोकेह और AI 3D ब्यूटी जैसे मोड मिलते हैं. सेल्फी और विडियो कॉलिंग के लिए इनफिनिक्स के इस फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है.

(ये भी पढ़ें- BSNL का धांसू Work from Home प्लान! हर दिन मिलेगा 5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें वैलिडिटी) 

पावर के लिए इनफिनिक्स स्मार्ट 5A में 5000mAh की बैटरी दी गई है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस, जीपीआरएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इस बजट फोन में यूज़र्स को फिंगरप्रिंट सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जी-सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे फीचर्स मिलते हैं.

Tags: Flipkart, Infinix, Tech news, Tech news hindi



Source link

Write A Comment