कश्मीरी फिरनी रेसिपी (Kashmiri Phirni Recipe): स्वीट डिश के तौर पर फिरनी (Phirni) को काफी पसंद किया जाता है. अलग-अलग तरीके से फिरनी बनाई जाती है. कश्मीरी फिरनी (kashmiri phirni) को भी काफी पसंद किया जाता है. मीठा खाने का शौक रखने वाले लोगों को तो कश्मीरी फिरनी का स्वाद काफी भाता है. आप भी अगर मीठा खाना पसंद करते हैं और कश्मीरी फिरनी का स्वाद अब तक नहीं लिया है तो कोई बात नहीं. आज हम आपको घर पर ही कश्मीरी फिरनी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं. इस रेसिपी को फॉलो कर आप स्वादिष्ट कश्मीरी फिरनी बना सकते हैं.

कश्मीरी फिरनी बनाने के लिए सामग्री
चावल – 100 ग्राम
दूध – 2 लीटर
चीनी – 200 ग्राम
देसी घी – 2 टेबल स्पून
इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
गुलाबजल – 2 टी स्पून
केसर – 1 चुटकी
काजू – 10
बादाम – 10
पिस्ता – 10

इसे भी पढ़ें: इम्यूनिटी बूस्ट करेगा स्प्राउट्स ढोकला, ब्रेकफास्ट में ट्राई करें ये रेसिपी

कश्मीरी फिरनी बनाने की विधि
कश्मीरी फिरनी बनाने के लिए सबसे पहले चावल को लें और उसे पानी से धोकर 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें. इसके बाद चावल को निकालें और उसे मिक्सर की मदद से दरदरा पीस लें. अब एक बड़ा बर्तन लें और उसमें दूध डालकर गरम करने के लिए मीडियम आंच पर रख दें. जब दूध में उबाल आने लग जाए तो गैस को धीमा कर दें और उसमें पीसकर रखे हुए चावल को डाल दें. इसके बाद करछी की मदद से दूध-चावल को चलाते हुए पकाएं. चलाते हुए चावल पकाने से उनमें गांठ नहीं पड़ सकेगी.

इसे भी पढ़ें: घर में बनाएं ढ़ाबा स्टाइल तड़का दाल, नहीं भूल पाएंगे लाजबाव स्वाद
फिरनी को बराबर चलाते हुए तीन से चार मिनट बाद उबलते दूध में ही केसर की पत्तियां भी डाल दें. इसके बाद काजू, बादाम और पिस्ता को बारीक काट लें और उन्हें इस फिरनी में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें. इसके बाद फिरनी में स्वादानुसार चीनी को मिला दें. चीनी डालने के बाद करछी की मदद से फिरनी को लगातार चलाते रहें. जब फिरनी गाढ़ी होने लग जाए तो उसमें 1 टी स्पून इलायची पाउडर मिला दें और गैस बंद कर दें. आखिर में फिरनी में गुलाबजल डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. इस तरह आपकी स्वादिष्ट स्वीट डिश कश्मीरी फिरनी बनकर तैयार हो चुकी है. आप अगर इसे ठंडा कर खाना पसंद करते हैं तो बनने के बाद लगभग 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें और उसके बाद सर्व करें.

Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle



Source link

Write A Comment