वॉट्सऐप (WhatsApp) एक पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है. वैसे तो इस ऐप के सभी फीचर यूज़र्स के लिए बहुत काम के होते हैं, लेकिन इसका ‘Last Seen’ फीचर लोगों के लिए कभी-कभी परेशानी खड़ी कर देता है. खासतौर पर तब जब आप किसी को मैसेज नहीं करना चाहते हैं. ऐप में ब्लू टिक और लास्ट सीन को ऑफ या ऑन करना ऑप्शन दिया गया है, लेकिन ये काफी लिमिटेड है. अब नए अपडेट में वॉट्सऐप नया प्राइवेसी ऑप्शन लाने के लिए तैयार है, जिससे यूज़र तय कर सकेंगे की कौन उनका Last Seen देख सकता है और कौन नहीं. इसका मतलब ये हुआ कि यूज़र्स कुछ लोगों से भी अपना लास्ट सीन छुपा सकते हैं.

ये फीचर बीटा वर्जन में पाया गया है. लास्ट सीन बहुत काम का फीचर है जिससे ये पता चल जाता है कि जिसे हम मैसेज भेज रहे हैं या भेजना चाहते हैं वह आखिरी बार कब ऑनलाइन हुआ था, और कोई भी नहीं चाहता कि रिसीवर ऑनलाइन रहते हुए भी आपके मैसेज का रिप्लाई न करें.

(ये भी पढ़ें- बेहद सस्ता मिल रहा है Apple का पॉपुलर iPhone, मिलेगा खूबसूरत लुक, दमदार कैमरा और डिस्प्ले)

WABetaInfo ने इस नए फीचर की जानकारी दी है और साथ ही स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि ये फीचर एंड्रॉयड ऐप पर कैसा दिखेगा.

मौजूदा समय में अगर यूज़र अपना Last Seen छुपाना चाहते हैं तो उन्हें, Settings में जाना होता है, उसके बाद Account में जाकर, Privacy पर जाना होता है,  और इसके बाद यहां Last Seen का ऑप्शन मिलता है.

(ये भी पढ़ें- खुशखबरी! बिना इंटरनेट के भी चल जाएगा WhatsApp, एक साथ 4 डिवाइस में हो जाएगा कनेक्ट)

ऐप Privacy में मिलेगा चौथा ऑप्शन….
यहां यूज़र्स को तीन ऑप्शन Everyone, My Contacts, और Nobody मिलते हैं. नए अपडेट के बाद यूज़र्स को ‘My Contact Except…’ भी मिलेगा. वॉट्सऐप में ये चौथा ऑप्शन यूज़र्स को चुने गए कॉन्टैक्ट से भी लास्ट सीन छुपाने की अनुमति देगा. ये बिलकुल वैसा ही है जैसा यूज़र्स अभी तक Profile फोटो देखने और About के लिए सेट कर सकते हैं.

Tags: Whatsapp, WhatsApp Account, WhatsApp Features, Whatsapp groups, Whatsapp status, Whatsapp update



Source link

Write A Comment