Last Updated:
Rajasthani Dahi Bhalla Kachori Chaat In Jamshedpur: जमशेदपुर में राजस्थानी कचौरी दही भल्ला चाट का मजा लेना है तो यहां आइये. पापड़ी कचौरी का बेस बनता है जिस पर दही भल्ला और तरी वाली मटर डाली जाती है. फिर चटनी, प्याज के साथ इसे 30 रुपये में परोसा जाता है.
जमशेदपुर. गर्मी का मौसम आते ही लोगों के खान-पान में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है. इस मौसम में लोग हल्का, ठंडा और चटपटा खाना ज्यादा पसंद करते हैं. ऐसे में शहरवासियों के लिए एक खास स्वाद लेकर आए हैं राजस्थान के रहने वाले राहुल कुमार स्वामी, जो इन दिनों जमशेदपुर में अपने अनोखे राजस्थानी दही भल्ला कचौरी चाट से लोगों का दिल जीत रहे हैं.
राहुल बताते हैं कि यह डिश राजस्थान की पारंपरिक चाट का एक खास रूप है, जिसे उन्होंने अपने अंदाज में तैयार किया है. खास बात यह है कि यह चाट न केवल स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि गर्मी में ठंडक का एहसास भी कराती है.
कचौरी के ऊपर दही भल्ला
इस स्वादिष्ट चाट को बनाने की प्रक्रिया भी काफी रोचक है. सबसे पहले खस्ता और कुरकुरी कचौरी तैयार की जाती है, जिसमें हल्का सत्तू भरा होता है. यह कचौरी इस डिश का बेस होती है. इसके बाद इसके ऊपर नरम और स्वादिष्ट दही भल्ले डाले जाते हैं, जो इसे और खास बना देते हैं. इसके बाद तरी वाली मटर पड़ती है.
फिर शुरू होता है असली स्वाद का खेल. इसमें डाली जाती है खजूर और इमली की खट्टी चटनी, जो इसके स्वाद को संतुलित करती है. इसके साथ ही घर में तैयार किया गया नमक, भुना जीरा और हल्का मिर्च पाउडर डाला जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी निखर जाता है. ऊपर से और दही डाला जाता है और प्याज डालकर परोसते हैं.
हर बाइट में खट्टा-मीठा मसालेदार स्वाद
इसके बाद इसे अच्छे से मिलाया जाता है और ऊपर से ठंडा-ठंडा दही डाला जाता है. आखिर में इसे प्याज के साथ सजाकर परोसा जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. हर एक बाइट में खट्टा, मीठा और मसालेदार स्वाद का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है.
30 रुपये प्लेट कीमत
सबसे खास बात यह है कि इतनी स्वादिष्ट और भरपूर चाट की कीमत मात्र 30 रुपये प्रति प्लेट रखी गई है, जिससे हर वर्ग के लोग इसका आनंद आसानी से ले सकते हैं. गर्मी के इस मौसम में जहां लोग ठंडक और स्वाद दोनों की तलाश में रहते हैं, वहां रोहित का यह राजस्थानी दही भल्ला कचौरी चाट एक परफेक्ट विकल्प बनकर सामने आया है. खासकर युवाओं और चाट पसंद करने वालों के बीच यह काफी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.
यहां आएं
अगर आप भी इस गर्मी में कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं, तो यह राजस्थानी चाट जरूर ट्राई करें. कम कीमत में शानदार स्वाद और ठंडक का यह अनोखा मेल आपको जरूर पसंद आएगा. पेट भर जाएगा पर जबान कहेगी थोड़ा और. इसका स्वाद लेने के लिए कालीमाटी रोड पर साकची गुरुद्वारा के ऑपोजिट आएं. सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक स्वाद चखा जा सकता है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें