Last Updated:

Chapra Famous Peda: छपरा की देवरिया बाजार में इस झोपड़ीनुमा दुकान में बनने वाला पेड़ा इतना फेमस है कि इसकी सप्लाई, दुबई, सऊदी तक है. 350 रुपये किलो या 10 रुपये पीस के हिसाब से इसे खरीदा जा सकता है. शुद्धता के कारण आज इस दुकान का पेड़ा ब्रांड सा बन गया है.

छपरा. छपरा शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में भी काफी स्वादिष्ट मिठाई तैयार होती है, जो अपनी शुद्धता के कारण दूर-दूर तक पहचान बनाए हुए है. ऐसी छोटी जगह से मिठाई खरीदकर लोग दुबई, सऊदी अरब तक लेकर जाते हैं. भले ही दुकान छोटी होती है लेकिन वहां का प्रोडक्ट पूरी तरह से शुद्ध और स्वादिष्ट होता है. आज हम बात कर रहे हैं मशरख प्रखंड के देवरिया बाजार के मशहूर पेड़ा की. यहां ग्रामीण क्षेत्र से दूध लाकर कोयले की आग पर दूध जलाया जाता है और उससे स्वादिष्ट पेड़ा तैयार होता है. जिसका स्वाद लेने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंचते हैं.

क्या है इस मिठाई की खासियत
यहां की मिठाई में चीनी कम रहती है. कोयले की आग पर खोवा तैयार करने से उसमें सौंधी खुशबू आ जाती है, जिससे और स्वाद बढ़ जाता है. खोवा में इलायची, काजू, किशमिश सहित कई चीजें डाली जाती हैं. पेड़े का साइज पूरे छपरा में सबसे बड़ा होता है. यहां दुकान पर साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है. ग्रामीण क्षेत्र से दूध लाने के बाद पेड़ा तैयार किया जाता है.

दुबई तक जाता है पेड़ा
लोकल 18 से राजकुमार सिंह ने बताया कि शुद्ध दूध से मेरे पास पेड़ा तैयार किया जाता है. जिसमें चीनी काफी कम रहती है. जो एक बार स्वाद ले लेता है वह व्यक्ति बार-बार आता है. जिले के कोने-कोने के लोग पेड़ा का स्वाद लेने आते हैं. उन्होंने आगे बताया कि 350 रुपए किलो और 10 रुपये पीस में पेड़ा बेचता हूं.  यहां का पेड़ा कोलकाता, दुबई, सऊदी अरब में रहने वाले लोग भी खरीद कर ले जाते हैं.

कोलकाता में रहते हैं, यहां से ले जाते पेड़ा
ग्राहक लीलावती देवी ने बताया कि मेरे परिवार के सभी लोग कोलकाता में रहते हैं. वहां मिठाई कई वैरायटी की मिलती है और कोलकाता की मिठाई मशहूर भी खूब है. लेकिन जितना स्वादिष्ट यहां का पेड़ा लगता है, उतना वहां का नहीं लगता है. यही वजह है कि मेरे परिवार के सभी सदस्य यहां से पेड़ा खरीदकर खाने के लिए लेकर जाते हैं और हम लोग भी यहां के पेड़ा खाते हैं. काफी अच्छा लगता है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Write A Comment