Last Updated:
Ajey: The Untold Story Of A Yogi Review: यूं तो रवींद्र गौतम टीवी के कई टॉप शो को डयरेक्ट कर चुके हैं, लेकिन उन्होंने 11 साल बाद बॉलीवुड में एंट्री मारी है. इससे पहले उन्होंने 2014 में 1 बॉलीवुड फिल्म ‘एक्कीस तोप्पों की सलामी’ को डायरेक्ट किया था, जो एक शानदार फिल्म थी. तो चलिए आपको बताते हैं कैसी है ‘अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’, जो रवींद्र गौतम के निर्देशन की दूसरी बॉलीवुड फिल्म है.
19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’.
अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी 3
Starring: अनंत जोशी, परेश रावल, दिनेश लाल यादव और अन्यDirector: रवींद्र गौतमMusic: मीट ब्रदर्स
रवींद्र गौतम की दूसरी बॉलीवुड फिल्म ‘अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ अ योगी’ 19 सितंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. यह फिल्म उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बायोपिक है. शांतनु गुप्ता की किताब ‘द मॉन्क हू बिकेम चीफ मिनिस्टर’ से प्रेरित इस फिल्म में अनंत जोशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का किरदार निभाया है. यह एक शानदार फिल्म है, जिसमें योगी आदित्यनाथ के जीवन से जुड़ी हर कहानी आपको पर्दे पर देखने को मिलेगी. फिल्म की सबसे ज्यादा तारीफ इसके मुख्य अभिनेता अनंत जोशी को जाती है, जिन्होंने हर सीन के लिए खूब मेहनत की है, जो पर्दे पर साफ दिखाई देती है और यह भी कहना गलत नहीं होगा कि इस फिल्म के जरिए रवींद्र ने बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी की है. उन्होंने एक ऐसी फिल्म बनाई है, जो हर भारतीय को देखनी चाहिए.
फिल्म की कहानी सीएम योगी के पूरे जीवन को दर्शाती है. कैसे वे अजय से योगी आदित्यनाथ और फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने. यह फिल्म आपको योगी आदित्यनाथ के सफर पर ले जाती है. कहानी अजय के कॉलेज के सफर को दर्शाती है, जहां वह माहौल बदलने की कोशिश में छात्रसंघ चुनाव लड़ते हैं, लेकिन गलत तरीकों से हार का सामना करते हैं. फिर एक दिन महंत अवैद्यनाथ उसके कॉलेज आते हैं, जहां उसकी मुलाकात अजय से होती है, और यहीं से अजय की सोच में गहरा बदलाव आता है. यहीं अजय को एहसास होता है कि अगर उसे समाज और दूसरों के लिए कुछ करना है, तो उसे “मैं” को “मैं” से अलग करना होगा. फिल्म में महंत अवैद्यनाथ के किरदार में आपको परेश रावल नजर आएंगे, जो इस फिल्म की जान हैं.
इसके बाद, अजय अपना घर छोड़कर अपने गुरु के मठ में चले जाते हैं, जहां वह रहते हैं और समाज सेवा में लग जाते हैं. वहां से एक साधारण व्यक्ति योगी आदित्यनाथ बन जाता है, लेकिन योगी की कहानी यहीं खत्म नहीं होती. मठ से सीएम पद तक पहुंचने के लिए उसके संघर्ष को हम सभी को देखना चाहिए. उसका एकमात्र उद्देश्य माफिया का सफाया करना रहा है. जब आप इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखेंगे तो आपको समझ आएगा कि योगी राजनीति में क्यों आए और उनके उद्देश्य को पूरा करने के पीछे कौन था?
फिल्म में अनंत जोशी की शानदार अभिनय आपका दिल जीत लेगी. आपको कई बार ऐसा लगेगा कि आप सीएम योगी को पर्दे पर देख रहे हैं. उन्होंने बहुत ही बेहतरीन तरीके से योगी जी को कॉपी किया है, उनके चलने का स्टाइल और उनके बोलने का तरीका.. सब कुछ. वहीं, फिल्म में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव भी आपको एक पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से सबका दिल जीत लिया है. फिल्म में वह एक पत्रकार के रूप में योगी जी के राइट हैंड बने हुए हैं, जो सच के साथ ही हमेशा खड़ा रहता है. साथ ही फिल्म में बी प्राक की आवाज में गाने आपके रोंगटे खड़े कर देंगे.
फिल्म अच्छी है इसमें कोई शक नहीं, लेकिन बीच-बीच में इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ जाती है, हालांकि इससे फिल्म पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिलेगा. सिनेमाटोग्राफी और बैंकग्राउंड स्कोर बहुत हद तक सटीक है . कुल मिलाकर इस फिल्म को आप अपने पूरे परिवार के साथ जाकर देख सकते हैं. मेरी ओर से इस फिल्म को 5 में से 3 स्टार.
About the Author
Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co…और पढ़ें