Last Updated:

Jaunpur Famous Samosa: आधुनिक स्वीट्स के समोसे की सबसे बड़ी पहचान इसका अनोखा स्वाद और उच्च गुणवत्ता है. यहां का समोसा बाहर से बेहद कुरकुरा और अंदर से खासा स्वादिष्ट व मसालेदार होता है. इसमें इस्तेमाल होने वाले आलू और मसाले पूरी तरह ताजे होते है और उन्हें संतुलित मात्रा में मिलाया जाता है. जिससे हर निवाले में अलग ही स्वाद का एहसास होता है. दुकान के मालिक वशिष्ठ नारायण सिंह के अनुसार समोसा तैयार करने में साफ-सफाई और क्वालिटी पर खास ध्यान दिया जाता है.

Famous Samosa: अगर आप खाने-पीने के शौकीन है और स्वाद में कुछ खास तलाश रहे है तो जौनपुर का प्रसिद्ध प्रतिष्ठान आधुनिक स्वीट्स आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां मिलने वाला समोसा इन दिनों लोगों की पहली पसंद बन गया है. शहर के साथ-साथ आसपास के इलाकों से भी लोग खास तौर पर इस समोसे का स्वाद चखने पहुंच रहे हैं. आधुनिक स्वीट्स के समोसे की सबसे बड़ी पहचान इसका अनोखा स्वाद और उच्च गुणवत्ता है.

यहां का समोसा बाहर से बेहद कुरकुरा और अंदर से खासा स्वादिष्ट व मसालेदार होता है. इसमें इस्तेमाल होने वाले आलू और मसाले पूरी तरह ताजे होते है और उन्हें संतुलित मात्रा में मिलाया जाता है. जिससे हर निवाले में अलग ही स्वाद का एहसास होता है. दुकान के मालिक वशिष्ठ नारायण सिंह के अनुसार समोसा तैयार करने में साफ-सफाई और क्वालिटी पर खास ध्यान दिया जाता है. उनका कहना है हम कभी भी स्वाद और गुणवत्ता से समझौता नहीं करते. समोसे में इस्तेमाल होने वाले सभी मसाले और सामग्री हम खुद चुनकर लाते है. ताकि ग्राहकों को हर बार वही बेहतरीन स्वाद मिल सके.

उन्होंने बताया कि समोसे की तैयारी एक तय और खास तरीके से की जाती है. आटा गूंथने से लेकर भरावन तैयार करने और तलने तक हर चरण में अनुभव और सावधानी बरती जाती है. यही वजह है कि जो ग्राहक एक बार यहां का समोसा खा लेता है. वह दोबारा जरूर लौटकर आता है. ग्राहक सुनील साहू ने बताया कि आधुनिक स्वीट्स का समोसा स्वादिष्ट होने के साथ-साथ किफायती भी है. कम कीमत में बेहतर क्वालिटी मिलने के कारण यह हर वर्ग के लोगों की पसंद बन चुका है. खासकर शाम के वक्त दुकान पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखी जाती है.

जौनपुर आने वाले लोगों के लिए आधुनिक स्वीट्स का समोसा न खाना, मानो शहर के असली स्वाद से वंचित रहना है. यही कारण है कि स्थानीय लोग कहते है जौनपुर का ये समोसा नहीं खाए, तो फिर क्या खाए. स्वाद, गुणवत्ता और ग्राहकों के भरोसे का यही बेहतरीन मेल आधुनिक स्वीट्स को खास बनाता है. यही वजह है कि यह दुकान आज जौनपुर के स्वाद प्रेमियों के दिलों पर राज कर रही है.

About the Author

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें



Source link

Write A Comment