Last Updated:

Ice apple benefits: इंस्टेंट एनर्जी और इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में इस फल की अहम भूमिका होती है. यदि कभी भी आपको ये फल बिकता हुआ दिखा जाए तो भूल से भी नजरअंदाज करने की और गलती मत कीजिएगा. इनमें नारियल की तरह ही पानी से होता है, जिसमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे दर्जनों पोषक तत्व पाए जाते हैं.

अप्रैल से लेकर जुलाई तक बाजार में खाजा नामक एक ऐसे फल की डिमांड रहती है, जिसमें नारियल पानी से कई गुना अधिक हाइड्रेशन और पोषक तत्व पाए जाते हैं.

इस फल को अक्सर महिलाएं सड़क किनारे टोकरी में लेकर बैठती है, जिसकी खरीदारी लोग बड़े चाव से करते हैं. किसी चौकोर बर्फ के टुकड़े की तरह दिखने वाला यह फल खाजा, ताड़गोला, आइस एप्पल इत्यादि नामों से जाना जाता है.

वास्तव में आइस एप्पल ताड़ का फल है, जो ताड़ के पेड़ों पर ऊंचाई पर फलते हैं. इनमें नारियल की तरह ही पानी से होता है, जिसमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट जैसे दर्जनों पोषक तत्व पाए जाते हैं

Add News18 as
Preferred Source on Google

आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि इस फल के सेवन से डिहाइड्रेशन, पाचन संबंधी समस्या, त्वचा की डलनेस, लो फाइबर, पेशाब से जुड़ी परेशानियां और बैक्टिरियल इंफेक्शन जैसी समस्याओं का खात्मा होता है.

मजे की बात यह है कि बड़े शहरों में इस फल को ढूंढना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन छोटे शहरों में ये सड़क किनारे बड़ी आसानी से बिकते हुए दिख जाते हैं. जहां तक बात कीमत की है, तो पीस पर बिकने वाले इस फल को सिर्फ पांच से सात रुपए में खरीदा जा सकता है.

इंस्टेंट एनर्जी और इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में इस फल की अहम भूमिका होती है. यदि कभी भी आपको ये फल बिकता हुआ दिखा जाए तो भूल से भी नजरअंदाज करने की और गलती मत कीजिएगा. अधिक लाभ के लिए आप किसी चिकित्सक की सलाह लेकर भी इसका सेवन कर सकते हैं.



Source link

Write A Comment