Last Updated:
How To Make Sattu Powder At Home: बिहार के सत्तू के टेस्ट और इसके फायदों की बराबरी मार्केट में मिलने वाला सत्तू नहीं कर सकता है. ये बात बिहार के लोग बहुत ही अच्छी तरह से समझते हैं. इसलिए यहां रहने वाले लोग सालों से इसे घर पर ही बनाकर खा रहे हैं. यदि आप भी बिहार के ऑथेंटिक सत्तू का स्वाद लेना चाहते हैं, तो यहां इसे बनाने का आसान तरीका सीख लीजिए.
सत्तू रोस्ट देसी चने से बनाया जाता है. भूने हुए चने सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इसमें कई न्यूट्रीएंट्स के साथ भरपूर मात्रा में प्रोटीन होते मौजूद होता है. ऐसे में ये उन लोगों के लिए भी कारगर होते हैं, जो मसल्स बिल्डिंग करना चाहते हैं.
भूने हुए देसी चने हड्डियों के लिए तो हेल्दी होते ही हैं, साथ ही इससे हार्ट भी स्वस्थ रहता है. इसके साथ ही इसमें एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण भी होता है, जो इसे स्किन के लिए भी फायदेमंद बनाता है.
सत्तू बिहार कुजीन का अहम हिस्सा रहा है. इसे सीधे पानी में घोलकर शरबत के रूप में या पराठे या बाटी में भरकर खाया जाता है. कई लोग इसका लड्डू भी बनाते हैं. सत्तू को आप नमक या फिर गुड़ के साथ अपने स्वादानुसार खा सकते हैं. ये हर रूप में सेहत के लिए फायदेमंद खाने में टेस्टी होता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
वैसे तो मार्केट से आप आसानी से सत्तू खरीदकर खा सकते हैं. लेकिन इसमें कई सारे अनाजों को मिलाया जाता है, जिससे इसका ऑथेंटिक टेस्ट बिगड़ जाता है. ऐसे में इसे आप घर पर ही बना सकते हैं.
सबसे पहले देसी चने को गर्म पानी में कुछ देर के लिए डालकर छोड़ दें. फिर इसे गर्म रेत में देर तक भूनें. यदि आप घर इतना कुछ नहीं कर सकते हैं, तो इसकी जगह सीधे मार्केट रोस्टेड चना खरीद ले आएं.
अब भूने हुए चने को ग्राइंडर में पीस लें. यदि चना बहुत ज्यादा है और ज्यादा मात्रा में सत्तू बनाना चाहते हैं, तो चक्की में पिसवा सकते हैं.ध्यान रखें इसे ग्राइंडर में पीसते वक्त बिल्कुल भी पानी नहीं मिलाना है.
भूने चने का बारीक पाउडर बनाकर इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर रखे लें. रोजाना एक से दो चम्मच इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है. वैसे तो गर्मी के दिनों में सत्तू का शरबत देसी एनर्जी ड्रिंक साबित होता है. इसका सेवन हर उम्र के व्यक्ति के लिए फायदेमंद भी है. लेकिन ध्यान रखें ज्यादा मात्रा में हेल्दी फूड भी शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए नियंत्रित मात्रा में इसका सेवन करें.