Last Updated:

Panchayat Season 4 Review: जब वेब सीरीज के नाम पर ओटीटी पर हर जगह अश्लीलता परोसी जा रही थी, तब साल 2020 में प्रोडक्शन हाउस ‘द वायरल फीवर’ ने एक ऐसी वेब सीरीज बनाई, जिसे पूरा परिवार आज भी एक साथ बैठकर देखता है और अब सीरीज का चौथा सीजन भी अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुका है. तो आइए, जानते हैं कैसा है ‘पंचायत’ का चौथा सीजन?

Zoom

24 जून से अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं ‘पंचायत’ का सीजन 4.

पंचायत सीजन 4 (अमेजन प्राइम वीडियो) 3

24 जून 2025|हिंदी8 एपिसोड|कॉमेडी ड्रामा

Starring: जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय और अन्यDirector: दीपक कुमार मिश्राMusic: अनुराग सैकिया

Watch Trailer

वेब सीरीज ‘पंचायत’ अपने चौथे सीजन के साथ लौट आई है. इसका पहला सीजन साल 2020 में आया था और तब से दर्शकों ने इस सीरीज पर अपना प्यार लुटाया है. इस सीरीज की सबसे खास बात ये है कि दर्शक इसे अपने पूरे परिवार के साथ अमेजन प्राइम वीडियो पर देख रहे हैं और यही इस सीरीज की खासियत है. इस बार मेकर्स ने सीजन 4 को जल्द ही रिलीज कर दिया है. सीजन 3 पिछले साल मई में रिलीज हुआ था, जबकि एक साल के अंदर इसका चौथा सीजन भी आ गया है. तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसा है ‘पंचायत’ का चौथा सीजन? क्या ये इस बार पहले से ज्यादा मजेदार होने वाला है?

प्रधान जी (रघुबीर यादव) पर गोली से हमला… फकौली के विधायक चंद्रकिशोर ‘चंदू’ सिंह (पंकज झा) और भूषण उर्फ बनराकस (दुर्गेश कुमार) के साथ मारपीट के साथ ही ‘पंचायत’ का तीसरा सीजन खत्म हुआ था और वहीं से चौथे सीजन की शुरुआत होती है. चौथे सीजन में 8 एपिसोड हैं. ये सीजन थोड़ा स्लो है क्योंकि चौथे सीजन की कहानी छोटी है और मेकर्स ने इसे 8 एपिसोड में बनाकर इसकी रफ्तार धीमी कर दी है. इस बार पूरा सीजन फुलेरा पंचायत चुनाव पर आधारित है. इस सीजन में बनराकस ने प्रधान जी और सचिव जी (जितेंद्र कुमार) का जीना मुश्किल कर दिया है, क्योंकि उनकी पत्नी क्रांति देवी (सुनीता राजवार) पंचायत चुनाव में प्रधान जी की पत्नी मंजू देवी (नीना गुप्ता) के खिलाफ खड़ी हैं. वहीं दूसरी तरफ इस बार बिनोद (अशोक पाठक) को काफी स्क्रीन स्पेस मिला है.

भूषण ने फुलेरा पंचायत चुनाव का माहौल खराब कर दिया है, खास तौर पर उसकी पत्नी ने. चंदू अपनी विधायकी खो चुका है और अब वो भूषण की पूरी मदद कर रहा है ताकि उसकी पत्नी चुनाव जीत सके. दूसरी तरफ, सचिव जी का प्रेम प्रसंग आगे नहीं बढ़ पा रहा है. प्रधान जी की बेटी रिंकी (संविका) के साथ सचिव जी की प्रेम कहानी अभी भी वहीं है जहां पहले थी. इसी बीच प्रहलाद चा (फैसल मलिक) ग्राम पंचायत के कार्यालय सहायक विकास शुक्ला (चंदन रॉय) के लिए 35 लाख की जमीन खरीदता है जिसकी जानकारी भूषण पूर्व विधायक चंदू को दे देता है और फिर अगले ही पल प्रधान जी और विकास के घर पर छापा पड़ता है और चुनाव से पहले विकास समेत चार लोग इस छापे में फंस जाते हैं.

चौथा सीजन देखने में अच्छा लगेगा, लेकिन सिर्फ स्क्रिप्ट और डायलॉग्स की वजह से.. हालांकि, कहानी कुछ खास नहीं है और पिछले 3 सीजन के मुकाबले थोड़ी कमजोर नजर पड़ती है. एक्टिंग की बात करें तो जीतेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, अशोक पाठक और बाकी सभी ने अपने किरदार बखूबी निभाए हैं. खास तौर पर इस बार बिनोद के किरदार में अशोक पाठक ने बेहतरीन काम किया है. इस बार मेकर्स ने उनकी एक्टिंग का बखूबी इस्तेमाल किया है. सीरीज में एक जगह प्रधान जी बिनोद को अपनी पार्टी में लाने की कोशिश करते हैं, उस समय उन्होंने इतना शानदार अभिनय किया है कि आप उनकी एक्टिंग के मुरीद हो जाएंगे.

क्या इस बार मंजू देवी चुनाव जीत पाएंगी या क्रांति देवी जीत का परचम लहराएंगी? ये तो आपको चौथा सीजन देखने के बाद ही पता चलेगा.. फिलहाल, आप इस सीजन को अपने पूरे परिवार के साथ देख सकते हैं. मेरी तरफ से ‘पंचायत सीजन 4’ को 5 में से 3 स्टार.

About the Author

Pratik Shekhar

Pratik Shekhar is leading the entertainment section in News18 Hindi. He has been working in digital media for the last 12 years. After studying from Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Co…और पढ़ें



Source link

Write A Comment