Last Updated:
Delhi Ffamous Shops For Summers Desi Drinks: गर्मीयां आते ही पुरानी दिल्ली की पुरानी शरबत की दुकानें भी खुल चुकी हैं. जहां पर कई नए तरह के शरबत कई सालों से बिकते हुए आ रहे हैं. वहीं दूर-दूर से लोग इन दुकानों पर गर्मियों के इन दिनों के यह शरबत पीने भी आते हैं. कौन सी है यह दुकानें और कौन से है यह शरबत देखिए हमारी इस पूरी लिस्ट में.
पुरानी दिल्ली के शरबत-ए-मोहब्बत के बारे में कौन नहीं जानता होगा, लेकिन हम आपको बता दे की गर्मियों में खासकर जिन्होंने शरबत-ए-मोहब्बत की पुरानी दिल्ली में शुरुआत की थी. नवाब कुरैशी खुद यहां पर आकर गर्मियों के दिनों में अपना शरबत-ए-मोहब्बत का स्टाल लगाते हैं. अपने अनोखे अंदाज में शरबतें मोहब्बत बेचते भी हैं. वहीं उनके पास कई लोगों की भीड़ जमा हो जाती है, जब यह अपने स्टॉल पर अपना शरबत बेचने आते हैं.
पंडित वेदप्रकाश लेमन वाले की दुकान चांदनी चौक टाउन हॉल के बिल्कुल सामने है. इस दुकान के बारे में कहा जाता है कि ये दिल्ली की सबसे पुरानी लेमन सौडे की दुकान है जो आज तक चलती आ रही है. यह दुकान खास कर गर्मियों में खुलती है और सर्दियों में बंद रहती है. वहीं गर्मियों में विदेशी पर्यटक जब भी दिल्ली चांदनी चौक घूमने आते हैं तो वह इनकि दुकान पर इनका यह शरबत जरूर पीते हैं.
पुरानी दिल्ली मटिया महल बाजार में जहां इमली पहाड़ी गली है. वहां पर कई सालों से कल्लू शरबत वाले एक शरबत बेचते आ रहे हैं. जो खास कर गर्मियों में लगाया जाता है. दरअसल, यह गुड का शरबत होता है जो आपको पूरी दिल्ली में नहीं मिलेगा. मगर केवल यहां पर आपको यह गर्मियों के दिनों में उपलब्ध हो जाएगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
पुरानी दिल्ली, चांदनी चौक फतेहपुरी मस्जिद के पास ज्ञानी दिहाती का रबड़ी फालूदा का शरबत भला कौन बोल सकता है. यह दुकान सर्दियों में भी खुली रहती है. लेकिन जिस तरह से लोगों की भीड़ गर्मियों में यहां पर इनका यह रबड़ी फालूदा पीने आती है, वह आप कहीं और नहीं देख सकेंगे. इसलिए इस गर्मियों में आपको यहां पर एक बार इनका यह रबड़ी फालूदे का शरबत पीना जरूर जाना चाहिए.
पुरानी दिल्ली खारी बावली में हनारायन्स नाम की एक दुकान है जहां पर गर्मियों में हर्बल और यूनानी स्टाइल शरबत मिलते हैं. जैसे की खस, गुलाब, केवड़ा, सौंफ आदि. यह दुकान खासकर गर्मियों में यह शर्बत बनाकर बेचती है. सर्दियों में यह दुकान पर आपको यह शरबत बंद बोतल में मिल जाएंगे.
पुरानी दिल्ली फतेहपुरी मस्जिद के पास पांडे लस्सी की भी एक पुरानी दुकान है. जो कि सर्दियों में तो सिर्फ दही दूध बेचते हैं. लेकिन गर्मियों में यह केवल देसी लस्सी बेचते हैं. जिसे पीने के लिए दूर-दूर से लोग यहां पर आते हैं. यह दुकान भी केवल गर्मियों में सिर्फ 5 से 6 महीने के लिए ही लस्सी बेचते हैं.