Last Updated:

Lemon Pickle Recipe: अगर आपको स्वाद के साथ हाजमा का भी ख्याल रखना है, तो नींबू का मीठा अचार खाएं. इसे आप घर पर भी तैयार कर सकते हैं. इस अचार की सबसे खास बात ये है कि इसमें तेल नहीं डालना पड़ता है.पूरी रेसिपी आगे इस लेख में आप जान सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Lemon Pickle Recipe: अचार फीके खाने को चटपटा बना देते हैं. लेकिन कुछ अचार स्वाद के साथ सेहत को भी बढ़ाने का काम करते हैं. नींबू का मीठा अचार ऐसा ही एक पिकल है. खट्टा-मीठे टेस्ट के साथ ये हाजमा की गड़बड़ी को भी सुधारने का काम करता है.ऐसे में गर्मी के मौसम में जब ज्यादातर लोग वीक डाइजेशन से परेशान रहते हैं, ये अचार नेचुरल रेमिडी की तरह काम करता है.

वैसे तो नींबू का ये मीठा अचार सिर्फ 20 मिनट में बनता है. लेकिन इसकी तैयारी दो दिन पहले से करनी पड़ती है. इसमें अच्छे नींबू के चुनाव से लेकर इसकी कड़वाहट को खत्म करने के लिए इसे पानीं में कम से कम दो तक रखना शामिल है. नींबू के मीठे अचार की रेसिपी मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने यूट्युब चैनल पर भी शेयर की है, जिसे आप यहां देख सकते हैं.


सामग्री
500g नींबू
4 बड़े चम्मच नींबू का रस
1 कप चीनी
1 बड़ा चम्मच काला नमक
1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 बड़े चम्मच नमक
1/4 छोटा चम्मच अजवाइन
1 बड़ा चम्मच सौंफ
1 छोटा चम्मच हींग
1 बड़ा चम्मच मेथी दाना

रेसिपी
– अचार बनाने के लिए सबसे पहले नींबु को ½ कप पानी के साथ प्रेशर कुकर में 1 सीटी आने तक पकाएं.
– फिर एक बर्तन में सभी नींबू को ठंडा होने के लिए निकालकर रख दें.
– नींबू जब पूरी तरह से ठंडे हो जाएं तो इन्हें चार टुकड़ों में काट लें. इस दौरान निकलने वाले बीजों को फेंक दें और रस को बचाकर रख लें. इसका इस्तेमाल आप जूस बनाने के लिए भी कर सकते हैं.
– अब सौंफ और मेथी दानों को खुशबू आने तक हल्का तवे पर भून लें. ध्यान रखें कि ये ज्यादा जले नहीं.
–  फिर हींग और अजवाइन के साथ मिलाकर सौंफ और मेथी का बारीक पाउडर बना लें.
– इसके बाद सभी पिसे हुए मसालों को काटे हुए नींबू के टुकड़ों पर अच्छी तरह से डाल दें.
– आखिरी में मसाले में मिले नींबू के टुकड़ों पर ऊपर से चीनी और नींबू का रस भी मिलाएं और अच्छी तरह मिलाएं और प्रेशर कुकर में 1 सीटी आने तक पकाएं.
– आपका नींबू का अचार तैयार है. अब इसे पूरी तरह ठंडा होने दें और साफ, स्टेरिलाइज्ड कांच के जारों में स्टोर करें.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें



Source link

Write A Comment