Last Updated:

जो युवा नौकरी या पढ़ाई के चलते घर से बाहर रहते हैं तो वे बाहर के खाना खा-खाकर बोर हो जाते हैं. ऐसे में आज आपको चिकन की ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जो आप आसानी से खुद घर पर तैयार कर सकते हैं और जिसे खाने के बाद आप होटलों का खाना भूल जाएगा.

जमशेदपुर. घर से बाहर रहने वाले बैचलर्स के लिए सबसे बड़ी समस्या होती है स्वादिष्ट और सस्ता खाना. खासकर जब नॉनवेज खाने का मन करता है, तो बाहर का खाना महंगा भी पड़ता है और कई बार पेट भी नहीं भरता. ऐसे में अगर आप घर पर ही आसान तरीके से चिकन बना लें, तो स्वाद भी मिलेगा और पैसे भी बचेंगे. यहां हम आपको एक बेहद आसान, जल्दी बनने वाली और कम सामग्री में तैयार होने वाली चिकन रेसिपी बता रहे हैं.

घर पर बनाने की पूरी रेसिपी
सबसे पहले 500 ग्राम चिकन लें और उसे साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. कोशिश करें कि चिकन ताजा हो, इससे स्वाद और भी बेहतर आता है. अब एक कढ़ाई या पैन लें और उसमें 2-3 चम्मच तेल डालकर गरम करें. जब तेल अच्छे से गरम हो जाए, तो उसमें बारीक कटा हुआ 2 मीडियम साइज का प्याज डालें और उसे गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें. प्याज का सही रंग आना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह ग्रेवी का बेस बनाता है.

अब इसमें 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और 1-2 मिनट तक भूनें, ताकि कच्ची खुशबू खत्म हो जाए. इसके बाद 1 छोटा चम्मच जीरा (या जीरा पाउडर) डालकर हल्का सा चलाएं. अब मसालों की बारी है-आधा चम्मच हल्दी, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च, 1 चम्मच धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें. इन सभी मसालों को अच्छी तरह मिलाकर धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक मसाला तेल छोड़ने न लगे.

10-15 मिनट पकाए
अब धोया हुआ चिकन कढ़ाई में डालें और अच्छे से मसाले के साथ मिक्स करें. चिकन को 5-7 मिनट तक मध्यम आंच पर चलाते रहें, ताकि वह हल्का सा पक जाए और मसाले उसमें अच्छी तरह समा जाएं. इसके बाद आधा कप पानी डालें, कढ़ाई को ढक दें और 10-15 मिनट तक पकने दें. बीच-बीच में चलाते रहें ताकि चिकन नीचे से जले नहीं.

जब चिकन अच्छी तरह पक जाए और ग्रेवी गाढ़ी हो जाए, तब ऊपर से आधा चम्मच गरम मसाला डालकर 2 मिनट और पकाएं. आपका स्वादिष्ट चिकन तैयार है. इसे आप रोटी, चावल या पराठे के साथ खा सकते हैं. यह रेसिपी खासकर बैचलर्स के लिए परफेक्ट है क्योंकि इसमें ज्यादा सामान नहीं लगता, समय भी कम लगता है और स्वाद भी लाजवाब होता है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

Write A Comment