Last Updated:
Shyam Sweets Iconic Aloo Sabzi-Puri: दिल्ली के चावड़ी बाजार में Shyam Sweets के यहां के व्यंजन अपने लाजवाब स्वाद के लिए जानी जाती है. सुबह होते ही दुकान के बाहर लोगों की लंबी कतार लग जाती है. यहां की आलू सब्जी और नागौरी हलवा सच में अलग लेवल का है. श्याम स्वीट्स का यह नाश्ता आपके लिए एक यादगार अनुभव साबित हो सकता है.
दिल्ली. पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार की भीड़ भाड़ भरी गलियों में स्थित Shyam Sweets पिछले एक सदी से ज्यादा समय से अपने लाजवाब स्वाद के लिए जाना जाता है. 1910 में शुरू हुई यह दुकान आज भी अपने पारंपरिक जायकों के कारण लोगों के बीच खास पहचान बनाए हुए है. यहां की बेड़मी पूरी, मसालेदार आलू सब्जी और मीठे में नागौरी हलवा लोगों को बार-बार खींच लाते हैं. सुबह होते ही दुकान के बाहर लंबी कतारें लग जाती हैं, जहां हर उम्र के लोग इस खास नाश्ते का इंतजार करते नजर आते हैं. सुबह होते ही दुकान के बाहर लोगों की लंबी कतार लग जाती है. ऑफिस जाने वाले हो या पुरानी यादों को ताजा करने आए बुजुर्ग हर कोई इस स्वाद का दीवाना है.
यहां आने वाले ग्राहकों के लिए श्याम स्वीट्स सिर्फ एक दुकान नहीं, बल्कि यादों का हिस्सा है. एक बुजुर्ग ग्राहक बताते हैं, मैं पिछले 40 सालों से यहां आ रहा हूं. पहले अपने पिता के साथ आता था अब अपने पोते के साथ आता हूं. यहां का स्वाद कभी नहीं बदला. वहीं, एक युवा ग्राहक ने कहा, दिल्ली आए और श्याम स्वीट्स का नाश्ता न किया, तो कुछ मिस कर दिया. यहां की आलू सब्जी और नागौरी हलवा सच में अलग लेवल का है.
साफ-सफाई और क्वालिटी पर खास ध्यान
दुकान के मालिक संजय अग्रवाल कहते हैं, हमारे लिए यह सिर्फ व्यापार नहीं, बल्कि एक परंपरा है जिसे हम आगे बढ़ा रहे हैं. हम आज भी वही पुराने मसाले और बनाने का तरीका अपनाते हैं, जिससे ग्राहकों को वही असली स्वाद मिलता है. उन्होंने बताया कि बदलते समय के साथ साफ-सफाई और क्वालिटी पर खास ध्यान दिया जा रहा है, लेकिन स्वाद से कोई समझौता नहीं किया गया है.
बेड़मी, पूरी, आलू सब्ज़ी और नागौरी हलवे का जादू कायम
श्याम स्वीट्स की खासियत है इसका संतुलित मसाला और देसी घी का इस्तेमाल. बेड़मी पूरी की कुरकुराहट, आलू सब्जी का चटपटा स्वाद और नागौरी हलवे की मिठास यह कॉम्बिनेशन हर किसी को दीवाना बना देता है. चावड़ी बाजार की भागदौड़ के बीच यह दुकान आज भी अपने पुराने अंदाज में लोगों को वही सुकून और स्वाद दे रही है. अगर आप असली पुरानी दिल्ली का स्वाद चखना चाहते हैं, तो श्याम स्वीट्स का यह नाश्ता आपके लिए एक यादगार अनुभव साबित हो सकता है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें