Last Updated:

यदि आप मटन खाने के शौकीन हैं और कुछ स्पाइसी मटन खाना चाहते हैं। मटन चंगेजी आप के लिए सबसे बेस्ट साबित हो सकता है। इस मटन की खास बात यह है कि यह मटन बीमार लोग भी खा सकते हैं यही वजह है कि अलबैक का मटन चंगेजी हर कोई खाना चाह रहा है। अगर आप इसे घर बना कर खाना चाहते हैं तो आईए जानते हैं क्या है पूरी रेसिपी।

यदि आप मटन खाने के शौकीन हैं और कुछ स्पाइसी मटन खाना चाहते हैं, तो मटन चंगेजी आप के लिए सबसे बेस्ट साबित हो सकता है. इस मटन की खास बात यह है कि यह मटन बीमार लोग भी खा सकते हैं. यही वजह है कि अलबैक का मटन चंगेजी हर कोई खाना चाह रहा है. अगर आप चाहें तो इसे घर पर भी बना कर खा सकते हैं, तो आईए जानते हैं पूरी रेसिपी.

बीमार लोग भी खा सकते हैं मटन चंगेजी

लोकल 18 से बात करते हुए मऊ जनपद के गालिबपुर स्थित अल बैक रेस्टोरेंट के ओनर इकबाल अहमद बताते हैं कि उनके यहां एक अलग ही तरीके से मटन चंगेजी बनाया जाता है, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं. खास बात ये है कि इस मटन चंगेजी को बीमार लोग भी खा सकते हैं, क्योंकि इसकी बनावट ही ऐसी है कि यह किसी को नुकसान नहीं करती है. यही वजह है कि इसे हर कोई खाना पसंद कर रहा है, क्योंकि अक्सर बीमार लोग मटन या चिकन नहीं खाना चाहते हैं लेकिन उनके यहां का बनाया गया मटन चंगेजी हर कोई खाना पसंद करता है. और इसकी इस रेस्टोरेंट पर मांग हमेशा बड़ी रहती है क्योंकि इसका स्वाद भी बेहतर है और यह बीमार लोगों को भी नुकसान नहीं करता है.

25 से 30 मिनट में हो जाएगा बटर सीक तैयार

इस मटन चंगेजी को बनाने के लिए धनिया की पत्ती, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन का इस्तेमाल अधिक होता है और नाम मात्र का मसाला डाला जाता है यही वजह है कि बीमार लोग भी से खा लेते हैं क्योंकि अधिक मसाला ही बीमार लोगों को मटन या चिकन में नुकसान करता है इसलिए लोग इसे काफी पसंद करते हैं क्योंकि यह ना मात्र मसाला में बनाया जाता है लेकिन स्वाद इसका बेहतर होता है. इस मटन को बनाने के लिए सबसे पहले मटन को प्याज में अच्छे से सुना जाता है फिर हल्का प्याज लहसुन और मसाला डालकर इसे अच्छे से पकाया जाता है. लगभग 25 से 30 मिनट में यह मटन चंगेजी आसानी से तैयार हो जाता है जो लोगों को बेहतर स्वाद देता है.

750 रुपए में मिलेगा 12 लेग पीस

अगर आप इसे रेस्टोरेंट पर खाना चाहते हैं तो 900 रुपए में फुल प्लेट 12 पीस आएगा और 450 रुपये में हाफ प्लेट आएगा जिसमे आप को 6 पीस मिलेंगे. जिसमें आपका पूरा परिवार आसानी से खा सकता है. क्योंकि यहां अलग तरीके का स्वाद आता है जो पूरे परिवार को पसंद आएगा. और यदि इस मटन चंगेजी को आप अपने घर बनाना चाहते हैं तो अलबैक के ओनर इकबाल अहमद द्वारा बनाए गए रेसिपी को अपनाकर घर बना सकते हैं जो आपको बेहतर रेस्टोरेंट का स्वाद देगा.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें



Source link

Write A Comment