होमफोटोलाइफ़फूड

क्या आपकी गोभी भी बनती है बेस्वाद? जानिए 6 बड़ी गलतियां, घर पर बनाएं सब्जी

Last Updated:

Gobhi Cooking Tips: गोभी बनाते समय छोटी-छोटी गलतियां ही उसके स्वाद को खराब कर देती हैं. अगर आप धोने के बाद उसे सुखाते हैं, बराबर टुकड़े काटते हैं और सही आंच पर पकाते हैं, तो फर्क साफ नजर आएगा. नमक का सही समय और पैन को पहले से गरम करना भी बहुत जरूरी है. थोड़ी सी सावधानी से आपकी गोभी हर बार टेस्टी और क्रिस्पी बन सकती है. इन आसान टिप्स को अपनाकर आप घर पर ही रेस्टोरेंट जैसा स्वाद पा सकते हैं.

Gobhi Cooking Tips: गोभी यानी फूलगोभी एक ऐसी सब्जी है जो लगभग हर घर में बनती है, लेकिन सच यह है कि ज्यादातर लोगों की बनाई गोभी उतनी स्वादिष्ट नहीं बन पाती जितनी ढाबे या रेस्टोरेंट में मिलती है. कई बार गोभी ज्यादा नरम हो जाती है, कई बार उसमें पानी निकल आता है, तो कभी उसका स्वाद फीका लगता है. आपने भी नोटिस किया होगा कि एक ही रेसिपी अपनाने के बावजूद हर बार वही मजेदार टेक्सचर और स्वाद नहीं आता. इसकी वजह कोई बड़ी गलती नहीं बल्कि छोटी-छोटी किचन मिस्टेक्स होती हैं, जिन्हें हम नजरअंदाज कर देते हैं.

गोभी एक ऐसी सब्जी है जिसमें पानी ज्यादा होता है, इसलिए इसे सही तरीके से पकाना बहुत जरूरी है. अगर आपने शुरुआत से लेकर आखिर तक कुछ बेसिक बातों का ध्यान रख लिया, तो आपकी गोभी हर बार एकदम परफेक्ट, हल्की क्रिस्पी और स्वाद से भरपूर बनेगी. आज हम आपको वही 6 आम गलतियां बता रहे हैं, जिन्हें सुधारकर आप अपनी साधारण गोभी को भी रेस्टोरेंट जैसा बना सकते हैं.

गोभी धोकर तुरंत कढ़ाई में डाल देना: अक्सर लोग गोभी को धोकर सीधे कढ़ाई में डाल देते हैं, जिससे उसमें मौजूद पानी पकाते समय निकलने लगता है. इससे गोभी फ्राई होने की जगह स्टीम होने लगती है और उसका टेक्सचर सोगी हो जाता है. सही तरीका यह है कि गोभी धोने के बाद उसे कुछ देर सुखने दें या कपड़े से हल्का पोंछ लें, ताकि उसमें अतिरिक्त पानी न रहे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

टुकड़े बराबर साइज में न काटना: गोभी के टुकड़े अगर अलग-अलग साइज के होंगे तो कुछ जल्दी पक जाएंगे और कुछ कच्चे रह जाएंगे. इससे पूरी डिश का मजा खराब हो जाता है. हमेशा कोशिश करें कि गोभी के टुकड़े लगभग एक जैसे हों, ताकि वह एकसमान पकें और हर बाइट में एक जैसा स्वाद आए.

कम आंच पर पकाना: कई लोग गोभी को धीमी आंच पर पकाते हैं, जिससे वह अच्छी तरह फ्राई नहीं हो पाती. इससे उसमें वो हल्का क्रिस्पीपन और भुना हुआ स्वाद नहीं आता. अगर आप गोभी को थोड़ा तेज आंच पर पकाते हैं, तो वह बाहर से हल्की क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट रहती है, जो खाने में ज्यादा स्वादिष्ट लगती है.

शुरुआत में ही नमक डाल देना: नमक अगर शुरुआत में डाल दिया जाए तो गोभी अपना पानी छोड़ने लगती है, जिससे सब्जी गीली और नरम हो जाती है. बेहतर होगा कि आप नमक को बीच में या आखिर में डालें, इससे गोभी का टेक्सचर बना रहता है और स्वाद भी बेहतर आता है.

पकाने के बाद तुरंत सर्व कर देना: गोभी को गैस से उतारते ही सर्व करना भी एक छोटी लेकिन अहम गलती है. अगर आप इसे 2-3 मिनट के लिए ढककर रख देते हैं, तो मसाले अच्छे से सेट हो जाते हैं और स्वाद और भी बढ़ जाता है. इससे सब्जी ज्यादा बैलेंस्ड और खुशबूदार लगती है.

कढ़ाई या पैन को पहले से गरम न करना: अगर आप ठंडी कढ़ाई में गोभी डालते हैं, तो वह तुरंत अपना पानी छोड़ने लगती है और स्टीम हो जाती है. इसलिए हमेशा कढ़ाई को पहले से अच्छी तरह गरम करें, फिर उसमें तेल डालकर गोभी डालें. इससे गोभी अच्छी तरह फ्राई होती है और उसका रंग भी सुनहरा आता है.

गोभी को परफेक्ट बनाने के आसान टिप्स: अगर आप चाहते हैं कि आपकी गोभी हर बार परफेक्ट बने, तो उसे हल्का सा ब्लांच करना भी फायदेमंद हो सकता है. इससे गंदगी और कीड़े निकल जाते हैं और उसका रंग भी अच्छा रहता है. साथ ही ज्यादा पानी डालने से बचें और हमेशा मध्यम से तेज आंच पर पकाएं. थोड़े से तेल में अच्छी तरह टॉस करने से गोभी में शानदार क्रंच आता है.



Source link

Write A Comment