Traditional Kathal ka Achar recipe : गर्मियों की उन दोपहरियों को याद कीजिए, जब आंगन में चारपाई पर कटहल के टुकड़ों को धूप दिखाई जाती थी और घर का कोना-कोना सरसों के तेल और मसालों की खुशबू से महक उठता था. आज के पैकेट बंद अचारों के दौर में, वह पारंपरिक स्वाद कहीं खो सा गया है. कटहल का अचार केवल एक साइड डिश नहीं, बल्कि एक एहसास है जो हमें सीधे हमारे बचपन और ‘दादी माँ’ के हाथ के स्वाद से जोड़ता है. अगर आप भी उस असली देसी ज़ायके की तलाश में हैं तो यह रेसिपी आपके लिए ही है. चलिए जानते हैं कटहल का अचार बनाने का वह सीक्रेट तरीका.

Kathal ka Achar Recipe: चलिए जानते हैं कटहल का अचार बनाने का वह सीक्रेट तरीका.

जरूरी सामग्री (Ingredients)-

कच्चा कटहल: आधा किलो (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
सरसों का तेल: 1 कप (असली स्वाद के लिए)
पीली सरसों: 3 बड़े चम्मच (टेबलस्पून)
मेथी दाना और जीरा: 2-2 छोटे चम्मच (टीस्पून)
अजवाइन: 1 छोटा चम्मच
सौंफ पाउडर: 2 छोटे चम्मच
मसाले: हींग (1/4 चम्मच), काली मिर्च (3/4 चम्मच), अदरक पाउडर (सोट – 1 चम्मच)
नमक: सादा नमक (स्वादानुसार) और काला नमक (1 चम्मच)
हल्दी और लाल मिर्च: रंग और तीखेपन के लिए

बनाने का आसान तरीका (Method)-

1. कटहल की करें ऐसे तैयारी:
सबसे पहले अच्छा कच्चा कटहल चुनें. एक प्रो-टिप यह है कि इसे बाज़ार से ही छिलवा कर लाएँ, क्योंकि घर पर इसका चिपचिपा दूध संभालना मुश्किल होता है. अब अपने हाथों पर थोड़ा सरसों का तेल लगाएँ और कटहल को 1-1 इंच के छोटे टुकड़ों में काट लें.

2. भाप में पकाएँ:
अब एक बर्तन में पानी गरम करें और उस पर छलनी रखकर कटहल के टुकड़ों को भाप (steam) में पकाएँ. इसे तब तक पकाएँ जब तक कि ये थोड़े नरम न हो जाएँ. आप चाहें तो कुकर में एक सीटी भी लगा सकते हैं, बस ध्यान रहे कि कटहल ज्यादा गले नहीं. ध्यान रहे, इसे सिर्फ 50-60% तक ही पकाना है, ज्यादा गलने पर अचार खराब हो सकता है.

3.धूप दिखाना (सबसे जरूरी स्टेप):
उबले हुए टुकड़ों का पानी छान लें और इन्हें 3-4 घंटे के लिए कड़ी धूप में सूती कपड़े पर फैला दें. दादी माँ कहती थीं कि अचार के लंबे समय तक चलने का राज उसकी नमी (Moisture) पूरी तरह खत्म करने में है.

4. मसालों का जादू:
एक कड़ाही में सौंफ, मेथी और पीली सरसों को हल्का भूनकर दरदरा पीस लें. सरसों के तेल को धुआं उठने तक गर्म करें और फिर थोड़ा ठंडा होने दें. गुनगुने तेल में ही हींग, हल्दी और तैयार मसाले मिलाएं.

5. ऐसे लगाएं तड़का:
अब सूखे हुए कटहल के टुकड़ों को इस मसालेदार तेल में डालें। ऊपर से कलौंजी, लाल मिर्च और पर्याप्त नमक डालें. नमक थोड़ा ज्यादा ही रखें, क्योंकि यह ‘प्रिजर्वेटिव’ का काम करता है.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment